☰
INDIA

Jantar Mantar protest: कई नेता हिरासत में, केंद्र सरकार पर बरसे राहुल और सोनम

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

टीएनपी डेस्क(TNP DESK); CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके, को- कॉनवेनेर सौरभ दास, आशुतोष रंका, बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तमाम विपक्षी दल के नेताओं को दिल्ली पुलिस के हिरासत में लेने के बाद अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना एक पोस्ट जारी किया हैं, जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS पर निशान साधा.

क्या है राहुल गांधी का पोस्ट

पोस्ट मे राहुल ने लिखा कि मैं नरेंद्र मोदी, RSS और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूँ, मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है. मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूँ. इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है – कायरता. नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल - इस कहानी के खलनायक - अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं. इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है, जो करना है, कर लीजिए. जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए - 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार, जितनी चाहें बुला लीजिए. सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए. सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए, हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए, घबराइये मत - हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं, मेरी बात याद रखिए - हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है. हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे. हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो। हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है, अपना विरोध जारी रखिए. हम आपके साथ खड़े हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले.

राहुल गांधी का ये पोस्ट अब चर्चा का केंद्र बन चुका है और देखना यह याहेगा की राहुल अब आगे क्या करते हैं.

सोनम वांगचुक ने भी क्या पोस्ट

इसके बाद ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि “भारत अघोषित इमरजेंसी की स्थिति में है, कल जब मैंने आज के विरोध प्रदर्शन में एकता और शांति की अपील करते हुए एक मैसेज पोस्ट किया था, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अघोषित इमरजेंसी की चपेट में होगा. मुझे खुशी थी कि आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए इतने सारे नेता मौजूद थे, लेकिन अब पता चला है कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुझे उम्मीद है कि गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएग. अगर कल तक उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो मुझे अनशन या पदयात्रा करने पर विचार करना होगा.

वांगचुक का ये पोस्ट भी चर्चे मे बना हुआ है अब सवाल ये है कि क्या सोनम एक बार फिर जंतर मंतर पर आएंगे और प्रदर्शन करेंगे