टीएनपी डेस्क (TNP DESK): CJP के फाउन्डर अभिजीत दीपके, को- कॉनवेनेर सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह 23 घंटे बाद दिल्ली पुलिस के हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया. तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था और कोर्ट ने एक साल तक शांति भंग नहीं करने की शर्त पर तीनों को रिहा किया है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीनों ने एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे व्यवहार के लिए ₹50 हजार का बेल बॉन्ड भी भरा. जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने CJP के फाउन्डर अभिजीत दीपके, को- कॉनवेनेर सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हिरासत में लिया था.
हालांकि CJP ने रविवार को भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. शनिवार को प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने करीब 7,000 लोगों को हिरासत में भी लिया था.
प्रदर्शन मे की बड़े नेता भी हुए डिटैन
शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हो रहे प्रदर्शन में बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम विपक्षी दल के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत मे लिया था.
250 ट्रेनें रद्द करने और 45 मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन का असर दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है. 10 अक्टूबर को 250 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दी गई थी. इनमें मेल और एक्सप्रेस के साथ लोकल ट्रेनें भी शामिल थी. वहीं, दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद करने के निर्देश दिए गए थे. शुरुआती में 57 स्टेशनों पर पाबंदी की बात थी, जबकि बाद में 45 बंद किये गए थे.