INDIA

LPG उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, आज से बदले नियम, ये काम नहीं किया तो बंद हो सकती है सप्लाई

Varsha Varma CE
Copy Editor
LPG उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, आज से बदले नियम, ये काम नहीं किया तो बंद हो सकती है सप्लाई

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक, LPG गैस सिलेंडर आज हर घर की जरूरत बन चुका है. रसोई का लगभग हर काम इसी पर निर्भर करता है. लेकिन अब गैस उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. केंद्र सरकार ने LPG कनेक्शन से जुड़े कुछ नए नियम लागू किए हैं, जिनका असर देशभर के लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है.

सरकार की ओर से गैस वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए KYC, ई-केवाईसी और कनेक्शन सत्यापन को अनिवार्य किया जा रहा है. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा है, वहां भी नए दिशा-निर्देश लागू किए जा रहे हैं. ऐसे में जो उपभोक्ता समय रहते जरूरी दस्तावेज अपडेट नहीं करेंगे, उन्हें आने वाले दिनों में गैस सप्लाई और बुकिंग से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली को बेहतर बनाना और फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शनों पर रोक लगाना है. इसलिए यदि आपके घर में भी LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह जरूरी है कि आप अपने कनेक्शन की स्थिति जांच लें और सभी जरुरी काम समय पर पूरी कर लें.

इसके अलावा सरकार ने गैस कनेक्शनों के सत्यापन पर भी जोर दिया है. जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपना KYC या ई-केवाईसी पूरा नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है. पहचान और पते से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होने पर गैस सेवाओं में दिक्कत आ सकती है. सरकार की नजर ऐसे मामलों पर भी है, जहां एक ही परिवार या उपभोक्ता के नाम पर एक से अधिक गैस कनेक्शन मौजूद हैं. नियमों के अनुसार गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ऐसे मामलों की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है.

गैस उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर KYC और ई-केवाईसी की स्थिति जांचे कर लें, मोबाइल नंबर अपडेट रखें ताकि OTP आधारित सत्यापन में कोई समस्या न आए साथ ही यह पता करें कि आपके क्षेत्र में PNG नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं. यदि PNG सुविधा उपलब्ध है, तो उससे संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी जरुर लें, अगर किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो इपने गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते है

सरकार का कहना है कि देश में ऊर्जा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए गैस वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण आवश्यक है. पाइपलाइन गैस को बढ़ावा देने से उपभोक्ताओं को लगातार गैस आपूर्ति मिल सकेगी और सिलेंडर वितरण पर दबाव भी कम होगा. साथ ही इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शनों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में गैस वितरण व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐसे कदम और भी महत्वपूर्ण साबित होंगे. ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वे समय रहते सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि भविष्य में गैस सप्लाई से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े. यदि आपके पास LPG कनेक्शन है, तो अभी अपनी KYC स्थिति जांचें और गैस एजेंसी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें. थोड़ी सी सतर्कता आपको भविष्य की बड़ी परेशानी से बचा सकती है.