अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तैनात की गईं CRPF की 670 कंपनियां
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है. केंद्र सरकार ने इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और विशेषकर सीआरपीएफ (CRPF) की 670 कंपनियों को तैनात करने की मंजूरी दी है. सुरक्षा के इस घेरे को मजबूत करने के लिए हाई-टेक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है,
वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप, पिछले 100 वर्षों की सबसे बड़ी तबाही
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए दो विनाशकारी भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 7.1 और 7.5 मापी गई, जिसे पिछले 100 से अधिक वर्षों में देश का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का मुख्य केंद्र कैरिबियन तटीय इलाके के मोरोन शहर के पास था.
राजकोट में युवती का सुसाइड, लिव-इन पार्टनर पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप
गुजरात के राजकोट में 21 वर्षीय युवती नंदिनी बोसमिया ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले उसने सोशल मीडिया पर स्टेटस लिखा, "पापा, मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं." नंदिनी पिछले कुछ समय से जूनागढ़ के रहने वाले एक शादीशुदा युवक असलम के साथ लिव-इन में रह रही थी.
दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों को किया कवर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मानसून ने अब मध्य अरब सागर, पूरे महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के एक बड़े क्षेत्र को अपने प्रभाव में ले लिया है.
न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने रचा इतिहास, जसप्रीत बुमराह के साथ बने संयुक्त नंबर-1
क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. आईसीसी (ICC) द्वारा जारी ताजा test गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए हेनरी ने कुल 11 विकेट चटकाए, जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला.
