INDIA

Flipkart BBD Sale 2026: तारीख कंफर्म! iPhone से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक बंपर ऑफर्स की होगी बरसात

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल Big Billion Days (BBD) सेल को लेकर ग्राहकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. इस सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज और फैशन समेत कई कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स मिलेगा.

 कब शुरू होगी Flipkart BBD Sale?

Flipkart की Big Billion Days Sale की तारीख को लेकर कंपनी की ओर से घोषणा की जा चुकी है. साल का सबसे बड़ा सेल फ्लिपकार्ट पर 9 अक्टूबर से शुरू होगा.  इस सेल के दौरान ग्राहकों को अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिलेंगे. हालांकि अलग-अलग प्रोडक्ट पर ऑफर और कीमतें सेल के दौरान बदल सकती हैं.

iPhone पर मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट

BBD Sale में Apple iPhone पर मिलने वाली छूट पर लोगों की खास नजर रहती है. सेल के दौरान चुनिंदा iPhone मॉडल पर डिस्काउंट के साथ बैंक कार्ड ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट्स भी लोगों को मिल सकता है.

अगर आप नया iPhone खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सेल में कीमत की तुलना करने के साथ एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर को भी जरूर देखें.

Smartphones पर भी ऑफर्स

सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Samsung, Motorola, Google Pixel, Realme, Poco, Vivo और अन्य ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भी ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। अलग-अलग मॉडल पर डिस्काउंट की राशि अलग होगी.सेल के दौरान कुछ स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शंस भी आपको मिल सकते हैं

 TV और Electronics पर भी नजर

Big Billion Days Sale में स्मार्टफोन के अलावा स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, हेडफोन, स्मार्टवॉच और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स मिलते हैं. टीवी या लैपटॉप खरीदने वाले ग्राहक सेल शुरू होने से पहले पसंदीदा मॉडल की कीमत नोट कर सकते हैं. इससे सेल के दौरान वास्तविक कीमत में कितनी कमी हुई, इसका अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी.

Home Appliances पर भी मिल सकते हैं ऑफर्स

वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव और दूसरे होम अप्लायंसेज भी BBD Sale में अच्छे डिस्काउंट पर मिल सकते हैं. इन प्रोडक्ट्स पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बेनिफिट और EMI ऑप्शन भी आपको मिलेगा.

Flipkart Plus और VIP ग्राहकों को मिल सकती है Early Access

Flipkart की बड़ी सेल में चुनिंदा सदस्यों को सामान्य ग्राहकों से पहले खरीदारी का मौका मिलता है. ऐसे में सेल के दौरान किसी फेवरेट प्रोडक्ट पर स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदारी करने के लिए Early Access का फायदा उठा सकते हैं.