टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश में वोट चोरी और SIR को लेकर चल रहा विवाद अब लंदन तक पहुंच गया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शनिवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वहां रहने वाले भारतीयों और दूसरे लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.
गांधी की प्रतिमा के सामने जुटने की अपील
ध्रुव राठी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह लंदन पहुंच चुके हैं. उन्होंने लोगों से शनिवार दोपहर 12 बजे संसद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जुटने को कहा. राठी का कहना है कि अब इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने का समय आ गया है. उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में जय हिंद भी लिखा.
दिल्ली में हिरासत में लिए गए थे राठी
इससे पहले पिछले सप्ताह ध्रुव राठी को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके आवास से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था. यह कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हुई थी. अधिकारियों के मुताबिक, राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया था.
CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था. CJP ने SIR की प्रक्रिया और मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में बदलावों को लेकर सवाल उठाए थे.
" href="
कनॉट प्लेस में बाजार बंद रखने का फैसला
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए कनॉट प्लेस के व्यापारियों ने भी एहतियाती कदम उठाया था. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शनिवार को बाजार बंद रखने का फैसला किया था. एसोसिएशन के मुताबिक, सप्ताहांत में यहां काफी भीड़ रहती है. ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया था.
दिपके की आज कोर्ट में पेशी
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद आज यानी शनिवार को 12 बजे दीपके की कोर्ट में पेशी होनी है. उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जिक्युटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा. दीपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस की तरफ से दीपके के खिलाफ मुद्दा उठाएगी की उन्होंने पीस बॉन्ड की शर्तों को तोड़ा है.
बता दें, दिल्ली में शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया है.