टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मुंबई के शिवाजी पार्क के बाद अब CJP बेंगलुरु में 'चप्पल प्रोटेस्ट' करने जा रहा है. CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रंका ने अपने सोशल मीडिया पर बताया की वो गुरुवार यानि 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क मे 'चप्पल प्रोटेस्ट' करने जा रहे है.
इस विरोध प्रदर्शन से पहले cjp वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' यानि SIR पर एक 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' जिसको pp आसान भाषा में जन अदालत कहते है आयोजित करेगी.
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में होगा प्रदर्शन
CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रंका ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया की , 'बेंगलुरु के लिए गुरुवार का दिन काफी हलचल भरा रहेगा, फ्रीडम पार्क में सुबह 10.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा’.
आगे रंका ने बताया की 'इस गुरुवार, 8 अक्टूबर को हम SIR पर आयोजित पीपल्स ट्रिब्यूनल में शामिल होंगे और उन कन्नड़ लोगों से बातचीत करेंगे जिनके नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं.
'चप्पल प्रोटेस्ट के बारे मे आगे रंका ने बोला की पीपल्स ट्रिब्यूनल के बाद महिलाओं के समर्थन मे चपल प्रोटेस्ट किया जाएगा जो की विरोध करने का एक तरीका है, उम्मीद है बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगें.
?s=20" href="
प्रोटेस्ट में एक्टर प्रकाश राज होंगे शामिल
CJP के इस प्रोटेस्ट में अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका के साथ एक्टर प्रकाश राज भी शामिल होंगें और साथ ही युवा व सिविल सोसाइटी संगठनों का प्रतिनिधित्व भी करेंगे.
प्रकाश राज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की 'कॉकरोच, दीपके, आशुतोष, सौरव और सभी युवा संगठनों व सिविल सोसाइटी की ओर से 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' (जन-अदालत) का आयोजन किया जा रहा है, इसमें राज्य भर से SIR के पीड़ित शामिल होंगे
आगे प्रकाश राज ने लिखा की 'सभी नागरिकों से अपील है कि वे हमारे लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में हिस्सा लें, कल, 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में हमारे साथ जुड़ें’.
SIR को लेकर प्रोटेस्ट
Cjp समेत कर रहे संगठन कि मांग है की sir के दौरान जिनके भी नाम गलत तरीके से काटें गए है उसको रद्द किया जाए और वोटर लिस्ट मे उनका नाम वापस जोड़ा जाए साथ हो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं. अब देखना ये रहेगा की ये प्रोटेस्ट कहा तक सफल होती है और आगे क्या मोड़ लेती है.