टीएनपी डेस्क (TNP DESK): महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. मानवत तालुका स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी देवस्थान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभामंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.
मंदिर के गर्भगृह के सामने बनाए जा रहे सभामंडप की छत अचानक ढह गई, जिससे कई श्रद्धालु मलबे के नीचे दब गए. पहला आशंका जताई जा रही है कि 20 से 25 लोग मलबे में दब गए. लेकिन अभी जैसा की सूचना निकल कर आ रही है कि मलबे में 30 से 35 श्रद्धालुओं के दबे है. हादसे के बाद प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मलबे के नीचे दबे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालना है और इसके लिए पूरे जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है.
रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है. अब तक 5 से 6 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है. अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है. तो वही अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी. बताते चले कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय लोग भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहम कर रहे थे. वही इतना भयावह हादसा होने से स्थानीय लोग सदमें में जिससे देखते हुए प्रशासन ने इलाके को घेर लिया है. ताकि लोग पेनिक ना हो. घटना के बाद मंदिर परिसर में तनाव और चिंता का माहौल है. प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत बचाव कार्य में जूटी है.