टीनपी डेस्क (TNP DESK): सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से करीब 101 दिन पहले डेट शीट जारी की है, ताकि छात्र अपनी तैयारी के लिए बेहतर रणनीति बना सकें. जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं की परीक्षा 9 मार्च 2027 को समाप्त होगी, जबकि 12वीं के आखिरी पेपर का आयोजन 9 अप्रैल 2027 को किया जाएगा.
83 विषयों की परीक्षा देंगे 10वीं के छात्र, 12वीं में 121 विषय शामिल
CBSE के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कुल 83 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. वहीं, 12वीं के छात्रों को 121 विषयों की परीक्षा देनी होगी. बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 10वीं की परीक्षा के लिए 26.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 19.8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे. बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज समेत अलग-अलग संकायों के विषयों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा और विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख देख सकते हैं.
CBSE 12वीं की डेट शीट
12वीं की परीक्षा में फिजिक्स का पेपर सबसे पहले 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. इसके बाद अकाउंटेंसी, भूगोल और केमिस्ट्री समेत अन्य प्रमुख विषयों की परीक्षाएं होंगी. अंग्रेजी, गणित, हिंदी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस और बायोलॉजी जैसे विषयों के लिए भी अलग-अलग तारीखें निर्धारित की गई हैं.
विषय परीक्षा की तारीख
फिजिक्स 16 फरवरी 2027
अकाउंटेंसी 23 फरवरी 2027
भूगोल 25 फरवरी 2027
केमिस्ट्री 27 फरवरी 2027
साइकोलॉजी 2 मार्च 2027
क्षेत्रीय भाषाएं 3 मार्च 2027
अंग्रेजी कोर और ऐच्छिक 5 मार्च 2027
गणित और अनुप्रयुक्त गणित 9 मार्च 2027
हिंदी कोर और ऐच्छिक 13 मार्च 2027
इकोनॉमिक्स 16 मार्च 2027
पॉलिटिकल साइंस 19 मार्च 2027
बायोलॉजी 25 मार्च 2027
हिस्ट्री 27 मार्च 2027
सोशियोलॉजी 30 मार्च 2027
कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और आईटी 31 मार्च 2027
बिजनेस स्टडीज और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2027
संस्कृत कोर और टैक्सेशन 6 अप्रैल 2027
मल्टीमीडिया, टेक्सटाइल डिजाइन और डेटा साइंस 7 अप्रैल 2027
लीगल स्टडीज 8 अप्रैल 2027
रिटेल और वेब एप्लीकेशन 9 अप्रैल 2027
अन्य विषयों की परीक्षा तारीखों की जानकारी के लिए छात्र CBSE की ओर से जारी पूरी डेट शीट देख सकते हैं.
कब से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं?
बोर्ड ने लिखित परीक्षाओं के साथ प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट का शेड्यूल भी जारी किया है. नियमित स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और प्रोजेक्ट मूल्यांकन 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे. वहीं, सर्दियों वाले क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा. ऐसे स्कूलों के विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर अपने प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट से जुड़े काम पूरे करने होंगे.
ऐसे डाउनलोड करें CBSE की डेट शीट
10वीं और 12वीं के विद्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी परीक्षा की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं.
-सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
-होमपेज पर कक्षा 10वीं और 12वीं की डेट शीट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
-इसके बाद टाइम टेबल की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
-अपनी कक्षा के अनुसार विषय और परीक्षा की तारीख चेक करें.
-भविष्य में इस्तेमाल के लिए PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.
