टीएनपी डेस्क(TNP DESK):नौकरी पेशा करने वाले लोग अपने वेतन वृद्धि या पुरानी कंपनी से परेशान होकर नए कंपनी में इंटरव्यू के लिए जाते है जब कई राउंड इंटरव्यू देने के बाद उन्हें सेलेक्ट किया जता है तो कंपनी की ओर से ज्वाइनिंग दिया जाता है ये कन्फर्मेशन होता है कि आपकी नौकरी इस कंपनी में लग चुकी है जिसके बाद लोग मानसिक रूप से खुद को नई कंपनी में काम करने के लिए तैयार करते है तो वहीं अपने घर वालों को नई नौकरी लगाने की खुशखबरी भी देते है लेकिन सोशल मीडिया पर एक मामला काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसने नौकरी के लिए पेशा करने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया है.इस खबर के वायरल होने के बाद अब नौकरी पेशा करने वाले लोग के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है कि इस तारिका से इंटरव्यू के बाद ऑफर देने के बाद सॉरी बोल देना कह तक सही है ?
2 दिन पहले सॉरी, क्यों ?
चलिए आपको पूरा मामला बताते है. दरअसल, मुस्कान चौहान (Muskan Chauhan) नाम की एक महिला ने LinkedIn पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि कैसे 5 राउंड के कठिन इंटरव्यू और लंबी बातचीत के बाद उन्हें ऑफर लेटर मिला. लेकिन जॉइनिंग से ठीक दो दिन पहले कंपनी ने अचानक कह दिया “सॉरी, हम आपको हायर नहीं कर पाएंगे.” इसके बाद महिला ने कंपनियों की खराब प्लानिंग और गैर-पेशेवर रवैये पर जमकर नाराजगी जताई.
पढ़िए पूरा मामला
वहीं, इसके पीछे की वजह कंपनी ने जो बताई, वह और भी ज्यादा हैरान करने वाली थी. मुस्कान ने बताया कि ऑफर लेटर पहले ही जारी कर दिया गया था, लेकिन जॉइनिंग से ठीक 2 दिन पहले कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से कॉल आया कि अब वे मुस्कान को नौकरी पर नहीं रख सकते. जब मुस्कान ने इसकी वजह पूछी, तो कारण जानकर उसके होश उड़ गए.कंपनी की ओर से बेहद अजीब वजह बताई गई. कहा गया कि जो पुराना कर्मचारी नौकरी छोड़ना चाहता था, उसने अब कंपनी में ही बने रहने का फैसला कर लिया है. इसी वजह से अब वे मुस्कान को नौकरी पर नहीं रख सकते. इसके लिए कंपनी ने उनसे माफी भी मांगी.
कंपनी के खिलाफ जमकर नाराजगी
आखिरी वक्त पर कंपनी की ओर से इस तरह पल्ला झाड़ लेना मुस्कान को इतना बुरा लगा कि वह भड़क गई और सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने मौजूदा हायरिंग सिस्टम पर भी सवाल उठाए और कहा कि कुछ कंपनियां भर्ती प्रक्रिया को “स्पीड डेटिंग” की तरह चला रही है.मुस्कान ने कहा कि न तो कंपनियों में सही तालमेल है, न जवाबदेही और न ही कोई ठोस प्लानिंग. बस इंटरव्यू लो, उम्मीदवारों से टास्क करवाओ, झूठी जल्दबाजी दिखाओ और आखिरी वक्त पर पूरा मामला बिगाड़ दो.
मामले को लेकर पर बहस शुरू
सोशल मीडिया पर अब इस मामले को लेकर बहस छिड़ गई है. यूजर्स का कहना है कि आखिरी वक्त में किसी उम्मीदवार को इस तरह धोखा देना पूरी तरह कंपनी की गलती है. मुस्कान के इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है.एक यूजर ने लिखा, “यह कोर्ट केस का मामला बन सकता है. अगर दोनों पक्षों ने ऑफर लेटर पर साइन किए हैं, तो उसमें नोटिस पीरियड और अन्य नियम तय होते है. कंपनियां ऐसे ही ऑफर लेटर कैंसल नहीं कर सकती.वहीं, एक अन्य यूजर ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा, “मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है. एचआर ने ‘बिजनेस डिसीजन’ का बहाना बनाकर आखिरी समय में ऑफर कैंसल कर दिया था.
