TNP DESK: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें अनियंत्रित वाहान 300 मीटर खाई में गिर गई. जिसमें गाड़ी में सवार सात महिला समेत एक ड्राइवर की मौत हो गई. जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल है. सभी समूह की बैठक में शामिल हो कर लौट रहे थे तभी अनियात्रित होकर गाड़ी नीचे जा गिरी. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. लेकिन किसी की जान नहीं बच सकी. मौके पर ही सभी ने दम तोड़ दिया. घटना भगलवाड गाँव के पास घटी है. दुर्घटना की खबर पर गाँव में मातम का माहौल है वहीं राष्ट्रपति -प्रधानमंत्री ने भी दुख जताया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि “उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। “
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि गढ़वाल की घटना में मृतकों की आत्म को ईश्वर अपनी चरणों में जगह दे. साथ ही प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राहत कोष से सभी के परिवार को आर्थिक मदद की भी घोषणा की है.मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.
घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. जिला प्रशासन के साथ SDRF की टीम ने सभी का रेस्क्यू किया. वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है. वहीं घायलों का ईलाज किया जा रहा है.
