☰
INDIA

BIG BREAKING: कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF नाके पर अंधाधुन फायरिंग, दो जवान को लगी गोली

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज दोपहर आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया है. जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में अबतक CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं. हमला अखरान में पुल के पास हुआ है. 

जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे की है. मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने नाके पर तैनात CRPF कर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हमले में घायल दोनों जवानों को तत्काल उपचार के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. हमलावरों की तलाश और उनकी पहचान करने के लिए इलाके में आगे की कार्रवाई की जा रही है.  हमले में लश्कर-ए-तैयबा या TRF के होने का शक है.