INDIA

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी कांड:पुलिस ने बरामद किए लगभग 80 लाख रुपए,चंपत राय सहित दो का इस्तीफा भी

Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी कांड:पुलिस ने बरामद किए लगभग 80 लाख रुपए,चंपत राय सहित दो का इस्तीफा भी

TNP DESK:अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने लगभग 80 लाख रुपए नगद बरामद किया है. इस मामले में आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. यह प्राथमिकी ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज की गई थी. श्री राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज हुआ था. इस मामले में रामाशंकर यादव उर्फ टीनू यादव, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, लव कुश मिश्रा ,रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव तथा मनीष कुमार यादव सहित अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज की गई थी .

सूत्र बताते हैं कि आरोपी टीनू यादव के पास बिना आदेश के हुंडियों की चाबी थी. सूत्रों के अनुसार चोरी, आपराधिक विश्वास घात और आपराधिक षड्यंत्र समेत विभिन्न आरोपों में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच जानकारी आई है कि चढ़ावा चोरी मामले के बीच ट्रस्ट के सदस्यों चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है.

 चंपतराय राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में महासचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अनिल मिश्रा ट्रस्ट के सदस्य थे. विपक्ष लगातार चंपत राय का नाम इस मामले में उछाल रहा था और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था. मामले में चंपत राय की चुप्पी से लगातार सवाल उठ रहे थे. दोनों ने महंत नित्य गोपाल दास को अपना इस्तीफा सौप है .

सूत्रों के अनुसार यह  निर्णय एस आई टी की प्रारंभिक  रिपोर्ट में मिली मजबूत सिफारिश के बाद उठाया गया है.