INDIA

असलम ने AAP नेत्री नंदिनी को बनाया शिकार, लिव-इन पार्टनर से की इस हद तक हैवानियत, जानिए क्या है आरोप

Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor
असलम ने AAP नेत्री नंदिनी को बनाया शिकार, लिव-इन पार्टनर से की इस हद तक हैवानियत, जानिए क्या है आरोप

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है जहां दो प्यार करने वाले एक साथ जीने मरने की कसमें तक खा जाते हैं. पर आपने कभी ये सोचा है की जिसके साथ आपने अपनी पूरी ज़िंदगी बिताने, साथ जीने-मरने की कसमें खाई है वही आपके जान का दुश्मन भी बन सकता है. सुनकर बेशक अटपटा लगा हो पर गुजरात की यह घटना कोई कहानी नहीं बल्कि किसी की ज़िंदगी का खौफनाक सच बन चुका है. 

दरअसल गुजरात के राजकोट से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय नंदिनी बोसमिया ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी ज़िंदगी खत्म कर ली. आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर लिखे गए उनके अंतिम संदेश "पापा, मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं" ने पूरे मामले को और भी भावुक बना दिया है. घटना के बाद परिजनों ने नंदिनी के लिव-इन पार्टनर और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

जानकारी के अनुसार, नंदिनी मूल रूप से जेतपुर के नवागढ़ क्षेत्र की रहने वाली थी और कॉलेज तक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी. वह अपने परिवार में सबसे बड़ी संतान थी. बताया जा रहा है कि वह जूनागढ़ निवासी असलम नामक युवक के साथ पिछले कई महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. असलम पहले से विवाहित है और उसका एक बच्चा भी है. इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

परिजनों का आरोप है कि नंदिनी को लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था. मृतका की बहन ने दावा किया है कि नंदिनी ने आत्महत्या से पहले उसे बताया था कि उसके सोने-चांदी के गहने भी गिरवी रख दिए गए थे और वह लगातार तनाव में जी रही थी. बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहती थी. मामले में सबसे गंभीर आरोप नंदिनी की बहन ने लगाया है. उसके अनुसार, असलम ने यह कहकर नंदिनी को प्रताड़ित किया कि वह पहले से शादीशुदा है और आगे कोई संतान नहीं चाहता. आरोप है कि इसी बहाने नंदिनी का ऑपरेशन करवाया गया और उसका गर्भाशय निकलवा दिया गया. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

नंदिनी के पिता ने भी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी लंबे समय से प्रताड़ना झेल रही थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है. बता दें कि नंदिनी बोसमिया स्थानीय राजनीति से भी जुड़ी हुई थीं. उन्होंने वर्ष 2025 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगरपालिका चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें चुनाव में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय युवा चेहरे के रूप में थी. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या थे और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है.