☰
INDIA

दीपके के बाद अब अजिंक्य शिंदे करेंगे प्रदर्शन को लीड, CJP ने जारी किया वीडियो

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली पुलिस के हिरासत में लेने के बाद अब जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लीड अब अजिंक्य शिंदे करेंगे.

CJP ने अभिजीत दीपके का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो जारी किया है जिसमे दीपके ने ये कहा कि अगर आप ये विडिओ देख रहे हैं तो इसका मतलब हमें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं और अब मेरे बाद इस प्रदर्शन को अजिंक्य शिंदे लीड करेंगे.

?s=20" href="?s=20">?s=20

फ्लाइट से दीपके लिए गए थे हिरासत में

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके, को-कॉनवेनेर आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले था. Cjp ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रोकने की मांग को लेकर जंतर- मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का कॉल दिया था. इसके पहले सुबह यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम में घर से ही हिरासत में लिया गया, अब तक 600 से अधिक समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया हैं.

इससे पहले अलग-अलग इलाकों से cjp समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, सुरक्षा इंतजामों के तहत 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, साथ ही नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं.

जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में बढ़ी सख्ती

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. कई जगहों पर समर्थकों के जुटने के बाद पुलिस उन्हें हटाती नजर आई. कुछ स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की भी खबर है. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कुछ सड़कों पर कीलें लगाए जाने की जानकारी भी सामने आई है.

दिल्ली की सीमाओं पर भी पुलिस की नजर

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ाई गई है. दिल्ली की सीमाओं पर निगरानी रखी जा रही है और करीब 12 जगहों पर पुलिस पिकेट बनाए जाने की जानकारी है. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. MG रोड पर वाहनों की जांच की जा रही है, जबकि महरौली में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

मेट्रो और ट्रेनों पर असर की खबरें

प्रदर्शन के बीच कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद करने, डिटेंशन सेंटर बनाने और रेलवे सेवाओं पर असर पड़ने की खबरें भी सामने आई हैं. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से जुड़ी करीब 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किए जाने की जानकारी भी दी गई है. वहीं, इंडिया गेट के आसपास इंटरनेट सेवा बंद रखने की बात कही गई है. हालांकि, इन व्यवस्थाओं को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है.