News

काम की बात: LPG E-KYC की अंतिम तारीख नजदीक, कर दी देर तो बढ़ सकती है परेशानी 

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
काम की बात: LPG E-KYC की अंतिम तारीख नजदीक, कर दी देर तो बढ़ सकती है परेशानी 

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): एलपीजी गैस सिलेंडर हर एक घर में उपयोग होता है क्योंकि सभी के घर में रोजाना सुबह शाम, दोपहर खाना जरूर पकता है. ऐसे में अगर आप भी चाहते है कि आपके घर में गैस सिलेंडर की डिलीवरी होती रहे और सब्सिडी का लाभ में कोई दिक्कत ना आए तो ये खबर आपके लिए है.क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी में दिक्कत और सब्सिडी लेने में भी परेशानी खड़ी कर सकती है.यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल है जिनका अब तक एलपीजी गैस सिलेंडर की ईकेवाईसी नहीं हुई है तो आपको जल्दी ही से करवा लेना चाहिए.

30 जून से पहले ज़रूर कर ले ये काम

आपको बता दे की सरकार की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर की ईकेवाईसी करवाने की समय सीमा 30 जून तय की गई है.यदि इस दिन तक आपने एलपीजी गैस सिलेंडर की केवाईसी नहीं करवाई तो 1 जुलाई से बिना ई केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.और आपका नुकसान हो सकता है अगर आप चाहते है कि आपके साथ ऐसा कुछ ना हो तो आपको 30 जून से पहले अपना और इसको जरुर पूरा कर लें.

पढ़े क्या है सरकार का नया नियम

नए नियमों के मुताबिक अगर आप पीएम उज्ज्वला योजना और डीबीटीएल योजना के तहत आने वाले यूजर है तो आपको 30 जून तक बायोमेट्रिक और आधार वेरिफिकेशन यानि ई केवाईसी जरूरी है.यदि सरकार की ओर से लागू की गई है इस नियम का पालन लाभुक नहीं करते है तो एलपीजी सब्सिडी रोक दी जाएगी, वहीं इसके साथ ही इसे अस्थाई रूप से बंद भी किया जा सकता है.सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आपने 30 जून के बाद भी आपने ईकेवाईसी कराया तो आपको आगे गैस बुकिंग पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा, लेकिन ई-केवाईसी ना होने की अवधि का बकाया सब्सिडी नहीं दी जाएगी.

घर बैठे फोन से ही कर सकते है Ekyc

यदि आपने अब तक इसको नहीं करवाया है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे भी फोन के माध्यम से इसे कर सकते है.इसके लिए आपको अपने फोन में इंडियन ऑयल वन ऐप डाउनलोड करना होगा. वही आप ऑनलाइन नहीं करना चाहते हैं तो अपने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी प्रक्रिया को पूरा कर सकते है.यहां पर सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज या पैसा देने की जरूरत नहीं है यह बिल्कुल फ्री है.

ये रही पुरी प्रक्रिया

E-kyc के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इंडियन ऑयल वैन ऐप डाउनलोड करना होगा, वहीं इसके बाद मोबाइल में इसको साइन इन कर लेना है, फिर कैश मेमो पर दी गई 16 अंको से एलपीजी आईडी को लिंक करना है. इसके बाद होम स्क्रीन पर जाकर My profile पर क्लिक करे. एलपीजी वितरण में जाकर इंडियन डिटेल सेक्शन खोले यहां आपको ईकेवाईसी का ऑप्शन दिखेगा, जहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को भर देना है, लेकिन यहां ध्यान रहे कि आपको सभी नियम और सावधानियों को ध्यान से पढ़ना होगा. इसके बाद फेस स्कैन पर क्लिक करके बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करना है.फिर केवाईसी सबमिट कर देना है.