टीएनपी डेस्क (TNP DESK): इन दिनों चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं, जहां चीनी 60 से 70 और 80 रुपये के बीच बिक रही है, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दाम हैं. वहीं राशन कार्ड धारियों के लिए आज हम एक राहत भरी खबर लेकर आए हैं, जो आपके लिए काफी जरूरी है. अगर आप राशन कार्ड के लाभुक हैं, तो आपको राशन कार्ड से सस्ते दाम पर चीनी खरीद सकते हैं. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि सिर्फ राशन कार्ड होना ही सस्ती चीनी मिलने की गारंटी नहीं है. यह अंत्योदय अन्न योजना AAY के लिए है, जहां पात्र परिवार को पीडीएस के जरिए हर माह 1 किलो चीनी देने का प्रावधान है. ऐसे में चलिए इसकी हर जानकारी आपको बता देते हैं कि इस योजना का लाभ आप उठा सकते हैं और लोग इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं.
किन परिवारों को मिलेगा लाभ पढिय़े
आपको बता दें कि केंद्र की चीनी सब्सिडी योजनाओं में अंत्योदय अन्न योजना परिवार पात्र है. अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो सबसे पहले आपको यह चेक करना पड़ेगा कि आपका परिवार किस श्रेणी में आता है. सामान्य तौर पर AAY एनएफएसए के तहत परिवार को सबसे गरीब परिवार की श्रेणी में रखा जाता है. इस योजना के नियमों के मुताबिक हर महीने पीडीएस के माध्यम से 1 किलो चीनी दी जाती है. वहीं केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 18.50 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी दी जाती है. हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि राज्य सरकार परिवहन और डीलर कमीशन जैसे अतिरिक्त खर्चों को लाभ पहुंचाने से पहले खुद वहन करने का फैसला राज्य सरकार करती है. इसलिए हर राज्य में सब्सिडी की राशि अलग हो सकती है.
हर राशन कार्ड धारी को नहीं मिलेगा चीनी का लाभ
यदि आप सोच रहे हैं कि राशन कार्ड धारकों की हर श्रेणी के परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा, तो ऐसा नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से आपको गलत जानकारी मिल जाती है, जिससे लोग भ्रमित होते हैं. लेकिन आपको यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि हर राशन कार्ड धारक को सस्ती चीनी मिले, यह जरूरी नहीं है. पूरे देश में एक समान नियम नहीं है. पीडीएस में अलग-अलग वस्तुओं का वितरण और पात्र परिवारों की पहचान राज्य सरकार की जिम्मेदारी भी होती है. इसलिए अगर आपके पास PHH राशन कार्ड है, तो केवल राशन कार्ड होने के आधार पर यह मान लेना गलत है कि आपको चीनी पर सब्सिडी दी जाएगी.
झारखंड के लोग भी जान लीजिए नियम
आपको बता दें कि अगर आप झारखंड के निवासी हैं, तो आपको यहां के नियमों को भी जरूर जानना चाहिए. झारखंड केंद्र की चीनी सब्सिडी योजना में शामिल है. केंद्र सरकार की आधिकारिक जानकारी में झारखंड का नाम इस योजना में भाग लेने वाले राज्यों की सूची में शामिल है. झारखंड में राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से भी जानकारी ली जा सकती है. इसके साथ ही एनएफएसए पोर्टल पर भी झारखंड के लिए योजनाओं का उल्लेख मिल जाता है. यहां भी जानकारी मिल जाएगी.
अलग से राशन कार्ड बनवाना जरूरी नहीं है
यदि आप AAY परिवार में आते हैं, तो आम तौर पर अलग से चीनी के लिए कोई नया राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी. अपने राशन कार्ड की श्रेणी और उपयोग की जानकारी प्राप्त करें. अब सरकारी राशन की दुकान पर जाकर पूछ सकते हैं कि आपके कार्ड पर चीनी का आवंटन आया है या नहीं. यदि आवंटन के अनुसार निर्धारित मात्रा की चीनी लेने के बाद रसीद या ई-पॉस मशीन पर दर्ज पर रसीद मिलती है, तो इसके बाद ई-पॉस मशीन पर दर्ज लेन-देन की जानकारी को भी जांच लेना जरूरी है.यदि आप चीनी लेने के पात्र हैं और आपका राशन कार्ड दिखाने के बावजूद पीडीएस दुकान चीनी नहीं दे रहा है, तो आपको इसकी शिकायत करनी चाहिए. झारखंड के लिए एनएफएसए पोर्टल पर विभाग और शिकायत संबंधी जानकारी उपलब्ध है.
आपका राशन कार्ड किस श्रेणी का है ऐसे करें चेक
अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि आपका राशन कार्ड किस श्रेणी में आता है, यह कैसे चेक किया जा सकता है? तो आपको बता दें कि आप राशन दुकान, जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय या राज्य के आधिकारिक पीडीएस पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर भी राज्यवार पीडीएस और राशन कार्ड से संबंधित जानकारी मिल जाती है.
