News

अरे बाबू गिर जाओगे.... मोबाइल की दीवानगी में मासूम ने खतरे में डाली जान,  वायरल वीडियो देख उड़े लोगों का होश

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
अरे बाबू गिर जाओगे.... मोबाइल की दीवानगी में मासूम ने खतरे में डाली जान,  वायरल वीडियो देख उड़े लोगों का होश

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):स्मार्टफोन और इंटरनेट की वजह से लोगों का काम एक तरफ जहां आसान हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन ने उन माता-पिता की मुसीबतें बढ़ा दी हैं, जिनके बच्चे छोटे-छोटे है और जिन्हें फोन की गंदी लत लग चुकी है. बच्चे हर काम के लिए जिद के तौर पर फोन मांगते हैं, जो उनके मानसिक विकास के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक है. वहीं, इसके साथ ही उनकी आंखों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है.यदि आप भी छोटे बच्चों के माता-पिता हैं, तो यह वीडियो आपकी चिंता और ज्यादा बढ़ाने वाला है.दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे बच्चे की फोन के प्रति दीवानगी इतनी ज्यादा है कि उसने अपनी जिंदगी को खतरे में डाल दिया. क्या है मामला, चलिए जानते है.

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा इंटरनेट नहीं चलने की वजह से एक ऐसी जगह पर जाकर बैठ जाता है, जिसे देखकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. फोन के प्रति इतनी गंदी लत अब लोगों की चिंता बढ़ा रही है.बच्चों में मोबाइल की लत किस हद तक जा चुकी है कि अब उन्हें अपनी जान की भी परवाह नहीं रही.वीडियो काफी ज्यादा भयावह है.वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा छत के किनारे दीवार के सहारे रखे बांस के डंडे पर बैठा हुआ है.अगर जरा सा भी बैलेंस बिगड़ जाए, तो बच्चे की जान जा सकती है, क्योंकि वह जमीन से काफी ऊंचाई पर बैठा है. एक छोटी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि बच्चे को इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं है कि अगर वह गिर गया तो उसका क्या होगा.वह फोन देखने में इतना ज्यादा व्यस्त है कि उसे दुनिया से कोई मतलब ही नहीं है.

काफ़ी भयावह है तस्वीर 

बांस के सहारे बैठे इस बच्चे का पूरा ध्यान फोन की स्क्रीन पर है. ऐसा लग रहा है जैसे उसके आसपास हो रही गतिविधियां उसे नजर ही नहीं आ रही है. वह यह भी नहीं देख रहा कि वह कहां बैठा है. अपनी सुरक्षा की उसे कोई परवाह नहीं है.वह बेफिक्र होकर ऐसे बैठा है, जैसे किसी कुर्सी पर बैठा हो. आपको बता दें कि इस वीडियो को देखकर लोग अब अपने बच्चों को लेकर चिंता जता रहे हैं और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दे रहे है.यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे है.

लोग जमकर कर रहे है कमेंट

आपको बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर  @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे है.लोगों का कहना है कि बच्चों को मोबाइल देना बिल्कुल गलत नहीं है, लेकिन उनकी निगरानी करना भी उतना ही जरूरी है.