टीएनपी डेस्क (TNP DESK): एक मामूली सिरदर्द, बार-बार चक्कर आना या अचानक कमजोरी लगना. कई लोग इन्हें थकान या तनाव का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब जांच होती है, तब पता चलता है कि समस्या कहीं ज्यादा गंभीर है. ब्रेन ट्यूमर ऐसी ही एक खामोश बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर और जिंदगी दोनों को प्रभावित कर सकती है. इसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दुनिया भर में 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य लोगों को ब्रेन ट्यूमर के बारे में सही जानकारी देना,
ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में यह मस्तिष्क के किसी भी हिस्से में विकसित हो सकता है और उसके कार्यों को प्रभावित कर सकता है. ट्यूमर का आकार, और वृद्धि की गति मरीज की स्थिति को प्रभावित करती है. ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है. इसलिए इसके लक्षणों को समझना और समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना बेहद जरुरी माना जाता है.
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं. आमतौर पर लगातार सिरदर्द, चक्कर आना, बार-बार उल्टी होना, बोलने में कठिनाई या व्यवहार में अचानक बदलाव जैसे संकेत गंभीरता से लेने चाहिए. यदि ऐसे लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टरों से परामर्श लेना जरुरी होता है.
ब्रेन ट्यूमर को लेकर समाज में आज जागरुक नहीं है. कई लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी की पहचान देर से हो पाती है. विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि किसी भी गंभीर लक्षण को हल्के में न लें और समय पर जांच कराएं.
यह दिवस केवल मरीजों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों, देखभाल करने वालों और पूरे समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है. ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे लोगों को चिकित्सा सहायता के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक सहयोग की भी जरुरत होती है.
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस हमें यह याद दिलाता है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है. बीमारी के प्रति सही जानकारी, समय पर पहचान और उचित उपचार से कई जिंदगियों को बेहतर बनाया जा सकता है. इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, लक्षणों को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह अवश्य लें.
नोट : The News Post की यह खबर रिसर्च बेस्ड है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरुर लें.
