टीएनपी डेस्क (TNP DESK): केंद्र सरकार की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी. निर्देश में कहा गया था कि यदि 30 जून से पहले एलपीजी उपभोक्ता ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें प्रत्येक गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का पैसा उनके बैंक खाते में नहीं भेजा जाएगा.जिन लोगों ने 30 जून से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें हर सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का पैसा मिलता रहेगा वहीं, जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके खाते में सब्सिडी की राशि नहीं आएगी. यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.
LPG सब्सिडी का पैसा आना बंद हो गया?
दरअसल, यदि आपने 30 जून से पहले अपने एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.आप अभी भी जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराकर आगे मिलने वाली सब्सिडी का लाभ प्राप्त कर सकते है.इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है.आप अपने मोबाइल फोन के जरिए घर बैठे भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते है.
अब ई-केवाईसी कराने से क्या फायदा होगा?
अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि 30 जून की समय-सीमा निकल जाने के बाद अब ई-केवाईसी कराने से क्या फायदा होगा? तो आपको बता दें कि जिन लोगों ने 30 जून तक ई-केवाईसी पूरी कर ली थी, उन्हें उसके बाद खरीदे गए प्रत्येक सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती रहेगी.वहीं, जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जब तक ई-केवाईसी नहीं होगी, तब तक सिलेंडर पर सब्सिडी का पैसा नहीं मिलेगा. इसलिए समझदारी इसी में है कि जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आगे जो भी गैस सिलेंडर भरवाएं, उसकी सब्सिडी आपके खाते में आती रहे.
घर बैठे फोन से ही कर सकते हैं e-KYC
यदि आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते है.इसके लिए आपको अपने फोन में IndianOil ONE ऐप डाउनलोड करना होगा. यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं करना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस प्रक्रिया के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.यह पूरी तरह निःशुल्क है.
ये रही पूरी प्रक्रिया
ई-केवाईसी करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इंडियन ऑयल वन (IndianOil ONE) ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद ऐप में साइन-इन करें। फिर कैश मेमो पर दिए गए 16 अंकों के एलपीजी आईडी नंबर को लिंक करें. इसके बाद होम स्क्रीन पर जाकर My Profile पर क्लिक करें. फिर LPG Distribution में जाकर Indian Details सेक्शन खोलें.यहां आपको e-KYC का विकल्प दिखाई देगा.उस पर क्लिक कर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें.सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ने के बाद Face Scan पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें. इसके बाद e-KYC फॉर्म सबमिट कर दें.
