News

तौबा तौबा हम यही खाएंगे! सरसों तेल की टैंक में डुबकी लगाता दिखा युवक, वीडियो देख भड़के लोग

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो हमारे खाने-पीने की चीजों से जुड़े होते हैं. इन्हें देखकर हमारा विश्वास ही पूरी तरह टूट जाता है और हम समझ नहीं पाते कि किस पर विश्वास किया जाए और किस पर नहीं. क्योंकि इन वीडियो में कभी मिठाई बनते समय साफ-सफाई की अनदेखी की जाती है तो कभी सोया चाप के ऊपर लोग ऐसे तैरते हैं जैसे लगता हो कि वह, स्विमिंग पूल है. इन्हें देखकर हमें उन खाने की चीजों से भी नफरत हो जाती है और घिन लगती है. दोबारा अगर वह हमारे सामने आए तो हमें उल्टी जैसा लगता है.वही एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो हमारे सीधे रसोई घर से जुड़ा हुआ है. इस वीडियो में एक युवक सरसों के तेल से भरे स्टोरेज टैंक के अंदर डुबकी लगाते हुए दिख रहा है.

 सरसो तेल के टैंक में डुबकी लगाता दिखा युवक

अब जरा सोचिए, जिस तेल को हम बाजार से खरीदकर घर लाते हैं इस विश्वास के साथ कि ये साफ-सुथरा और हमारे खाने योग्य है. लोग उसके साथ क्या-क्या कर चुके होते हैं. वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक बड़ा-सा सरसों तेल का स्टोरेज टैंक है जिसमें एक युवक उतरता है. वहीं इसके बाद वह ऐसी-ऐसी घिनौनी हरकत करता है जिसको देखकर लोगों को अब सरसों तेल खरीदने से पहले 100 बार सोचना होगा.वह सरसों के तेल के स्टोरेज टैंक में केवल उतरता ही नहीं है बल्कि हैरानी की बात यह है कि वह सरसों तेल के स्टोरेज टैंक में बाकायदा डुबकी लगाता है. वह अपने बालों को ऐसे धोता है जैसे लोग पानी में डुबकी लगाने के बाद धोते हैं. वह अपने बालों को भी तेल में मलता दिख रहा है. सोचिए, उसके शरीर की गंदगी इस तेल में घुली हुई है. वही तेल हमारी रसोई तक आएगा और हम खाने में इस्तेमाल करेंगे, खाना बनाकर खाएंगे तो हमारी सेहत के साथ क्या होगा. वायरल वीडियो ने करोड़ों लोगों को चिंता में डाल दिया है कि अब वह सरसों तेल खरीदने से पहले कैसे परखें कि सरसों तेल शुद्ध है.

 वीडियो देख भड़के लोग

 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. यूजर्स के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस तरह की लापरवाही कोई कैसे कर सकता है. क्या लोगों की सेहत इतनी सस्ती है कि खाने वाले तेल में लोग नहा रहे हैं और उसी तेल को बेचा जा रहा है.वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि आसपास का माहौल भी किसी इंडस्ट्री की जगह जैसा है जहां लोहे लगे दिखाई दे रहे हैं. वहीं सरसों का तेल जमीन पर भी फैला हुआ है. देखकर ऐसा लगता है कि वहां और भी सरसों तेल के टैंकर भरे हुए हैं. अब लोग वायरल वीडियो की जांच करने के लिए कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं क्योंकि इस तरह से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा.

लोग उठा  रहे हैं साफ सफाई पर सवाल

इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर अब खाने-पीने की चीजों को लेकर साफ-सफाई पर सवाल खड़ा कर दिया है. आमतौर पर जब हम पैकेट का तेल खरीदकर अपनी रसोई तक ले आते हैं तो हमें विश्वास होता है कि यह काफी साफ-सफाई और स्वच्छता के साथ ही बनाया गया होगा. लेकिन इस वीडियो ने लोगों का वह विश्वास तोड़ दिया है.इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @KUNDAN00PATEL नाम की आईडी से शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.