News

बाप रे ! मरने से पहले महिला ने पूरे शरीर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
बाप रे ! मरने से पहले महिला ने पूरे शरीर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):अब तक आपने आत्महत्या करने वाले लोगों के सुसाइड नोट कागज पर लिखे हुए देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा हैरान करने वाला मामला बताने जा रहे हैं, जहां एक महिला ने कागज पर सुसाइड नोट लिखने के बजाय अपने पूरे शरीर पर मेहंदी से अपनी पीड़ा बयां की कि आखिर वह आत्महत्या क्यों कर रही है.आपको बता दें कि यह दुखद और चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है, जहां 32 वर्षीय महिला प्रीति वर्मा ने आत्महत्या करने से पहले अपने पूरे शरीर पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिख लिया, ताकि कोई भी पुलिस को गुमराह न कर सके.

पढ़िए महिला ने ऐसा क्यों किया 

दरअसल, महिला को इस बात का शक था कि उसके मरने के बाद यदि वह कागज पर सुसाइड नोट लिखेगी तो उसे फाड़कर फेंक दिया जाएगा.वहीं अगर वह फोन में वीडियो रिकॉर्ड या वॉयस रिकॉर्डिंग करेगी, तो उसे भी डिलीट किया जा सकता है.लेकिन अगर वह अपने शरीर पर मेहंदी से सुसाइड नोट लिखेगी, तो कोई भी उसे मिटा नहीं पाएगा और पुलिस की नजर उस पर जरूर पड़ेगी.हाथों और पैरों पर लिखे सुसाइड नोट को देखकर पुलिस और फोरेंसिक अधिकारी भी हैरान रह गए. दरअसल, यह पूरा मामला चौरई थाना क्षेत्र का है, जहां प्रीति वर्मा नाम की महिला की शादी 10 साल पहले, यानी वर्ष 2013 में हुई थी.

इस वजह से मानसिक दबाव में थी महिला

जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाली महिला का एक बेटा और एक बेटी थे, जिनकी कुछ दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी. इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और आए दिन दुखी रहती थी. हालांकि, महिला के घर वालों पर आरोप है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और बेटे की मौत को लेकर उसे अपशकुनी और मनहूस जैसे ताने दिए जाते थे. वहीं, बेटी की हत्या का भी आरोप परिवार वाले उस पर लगाते थे. इन सब बातों का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पाई. तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

पढ़िये मामले पर पुलिस ने क्या कहा है

चौरई थाना प्रभारी का कहना है कि महिला के हाथों और पैरों पर लिखे गए हर शब्द की हाई-डेफिनिशन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई है. इन तस्वीरों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि लिखावट महिला की ही है. वहीं, पुलिस महिला के पति के फोन की भी जांच कर रही है.