टीएनपी डेस्क(TNP DESK):हंसता-खेलता परिवार, दो बच्चे, पति-पत्नी यह एक ऐसा मंजर होता है, जिसकी कल्पना हर एक इंसान करता है.वह चाहता है कि उसका परिवार खुशहाल रहे.लेकिन आखिर ऐसी क्या मजबूरियां आ जाती हैं कि लोग इस हद तक परेशान हो जाते है कि अपने ही परिवार को बर्बाद करने पर तूल जाते है. दरअसल, मध्य प्रदेश के मुरैना से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसको सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे.यहां एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक मौत से सनसनी फैल गई है. जहां परिवार के मुखिया ने पहले तो अपनी पत्नी की हत्या की, फिर दो बच्चों को मार डाला. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली.
एक साथ 4 मौतों से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, 32 साल के बलराम ने पहले तो अपनी पत्नी रविता, जिसकी उम्र 28 साल है, उसकी हत्या कर दी. उसके बाद 10 साल की बेटा आरव और 7 साल के बेटे अतुल की भी हत्या कर दी.वहीं इसके बाद उसने भी अपनी जान दे दी. एक साथ चार लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना मिली, पुलिस को कॉल किया गया. मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पति पत्नी में लम्बे समय से चल रहा था विवाद
अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके मुताबिक पति-पत्नी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर उसकी पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही थी और दो दिन पहले ही ससुराल वापस आई थी.इसके बाद इतनी बड़ी वारदात हो गई. अब इसके पीछे की वजह क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा.
पुलिस हर पहलु से कर रही है मामले की जांच
फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.इसके साथ ही मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. सबूत जुटाए जा रहे है. अब मामले की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि एक साथ चार लोगों की मौत जैसी हृदय विदारक घटना के पीछे का असली सच क्या है.
जांच के बाद ही होगा असल वजह का खुलासा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा और आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी. हालांकि, पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल से आगे की जांच कर रही है.हाल के दिनों में जिस तरह से लोग पारिवारिक विवाद में अपने हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर रहे हैं, उसको देखकर अब लोग भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर हमारा समाज किस ओर जा रहा है. आखिर ऐसी क्या मजबूरी आ पड़ती है कि लोग अपने ही हाथों से अपने ही बच्चे, पत्नी और खुद की जान ले लेते है.
