टीएनपी डेस्क(TNP DESK): अगर आप छुट्टियों में घर बैठकर फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी मजेदार रहने वाला है. OTT पर इस हफ्ते रोमांस, कॉमेडी, हॉरर और ड्रामा से भरपूर कई नई फिल्में और सीरीज आने वाली हैं.
नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर कई बड़े शो और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. खास बात यह है कि इस लिस्ट में जाकिर खान का नया स्टैंडअप शो भी शामिल है. वहीं हॉरर पसंद करने वालों के लिए भी कई विकल्प हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या नया देखने को मिलेगा.
लस्ट स्टोरीज 3
लस्ट स्टोरीज के दो सीजन के बाद अब इसका तीसरा सीजन दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है. लस्ट स्टोरीज 3 में चार अलग-अलग छोटी कहानियां देखने को मिलेंगी, जिन्हें अलग-अलग डायरेक्टर्स ने बनाया है.
इस सीजन में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, गुरफतेह पीरजादा और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे. लस्ट स्टोरीज 3 को 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
बेस्ट ऑफ द बेस्ट
डांस और कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बेस्ट ऑफ द बेस्ट अच्छा विकल्प हो सकती है. फिल्म की कहानी बचपन के दो दोस्तों के आसपास घूमती है.
दोनों एक बॉलीवुड फ्यूजन डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं और इसके बाद उनकी जिंदगी में कई मजेदार मोड़ आते हैं. फिल्म 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
पापा यार
कॉमेडियन जाकिर खान एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं. इस बार वह अपना नया स्टैंडअप स्पेशल पापा यार लेकर आ रहे हैं.
इस शो में कॉमेडी के साथ पिता और बेटे के रिश्ते की कहानी भी देखने को मिलेगी. जाकिर अपने अंदाज में इस रिश्ते से जुड़ी कई मजेदार और भावुक बातें दर्शकों के सामने रखेंगे. पापा यार 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.
द ममी
अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं तो द ममी आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है. यह एक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है.
कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसकी लापता बेटी अचानक उनके सामने वापस आती है. लेकिन परिवार को जल्द ही पता चलता है कि उनकी बेटी के साथ सबकुछ ठीक नहीं है और वह आधी ममी बन चुकी है. द ममी 17 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.
थुडक्कम
मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल की डेब्यू फिल्म थुडक्कम अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही है.
फिल्म में मोहनलाल भी छोटी भूमिका में दिखाई देंगे. विस्मया की पहली फिल्म होने की वजह से इसे लेकर दर्शकों के बीच पहले से चर्चा है. थुडक्कम 18 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
द स्कैंडल
कोरियन ड्रामा देखने वालों के लिए भी इस हफ्ते नया कंटेंट आने वाला है. द स्कैंडल एक पीरियड रोमांस ड्रामा सीरीज है.
इसकी कहानी कोरिया के जोसियन राजवंश के दौर में दिखाई गई है. इसमें रोमांस के साथ उस समय की राजनीति और रिश्तों के कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. द स्कैंडल 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
कुल मिलाकर इस हफ्ते OTT पर हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया है. कॉमेडी पसंद है तो पापा यार, हॉरर देखना है तो सिनर्स और द ममी, जबकि रोमांस और ड्रामा पसंद करने वाले दर्शक लस्ट स्टोरीज 3 और द स्कैंडल देख सकते हैं.