☰
ENTERTAINMENT

Bigg Boss 20 का पहला मिडवीक एविक्शन, जानिए कौन हुआ घर से बाहर

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): Bigg Boss 20 शो में हर दिन बदलते रिश्ते और नए टास्क दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. शुरुआत में भले ही ऐसा लगा था कि इस सीजन में ड्रामा थोड़ा कम देखने को मिलेगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण भी बदल रहे हैं. अब शो में पहला मिडवीक एविक्शन भी हो गया है. सिंगर और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है.

स्पेशल पावर बनी रीति के एविक्शन की वजह

हाल ही के एपिसोड में बिग बॉस ने उदिती सिंह, माही विज और यंग को एक खास पावर दी. इस पावर के तहत तीनों को घर के किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म करने का अधिकार मिला था.

टास्क के दौरान तीनों ने रीति तिवारी का नाम चुना. रीति के लिए यह फैसला काफी अहम था, क्योंकि वह पहले ही अपनी एक लाइफलाइन गंवा चुकी थीं. ऐसे में दूसरी लाइफलाइन जाने के बाद उनके पास खुद को गेम में बनाए रखने के मौके काफी कम हो गए.

आखिरकार यही फैसला रीति के लिए भारी पड़ गया और उन्हें शो से बाहर होना पड़ा. इस तरह वह बिग बॉस 20 से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं, जिन्हें मिडवीक एविक्शन का सामना करना पड़ा.

रॉकस्टार बनने का सपना लेकर पहुंची थीं रीति

रीति तिवारी ने बिग बॉस के घर में बतौर सिंगर एंट्री ली थी. शो के दौरान उन्होंने कई बार अपने सपने के बारे में बात की. रीति का कहना था कि वह अपनी पहचान एक रॉकस्टार के तौर पर बनाना चाहती हैं.

घर में रहने के दौरान उन्हें अपनी बात रखने और गेम में आगे बढ़ने का मौका मिला, लेकिन उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. शो शुरू होने के कुछ ही समय बाद उन्हें घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा.

सलमान खान ने भी दी थी गेम सुधारने की सलाह

रीति के गेम को लेकर इससे पहले वीकेंड का वार में सलमान खान भी उनसे बात करते नजर आए थे. सलमान ने उनके खेल में कुछ कमियां बताईं और उन्हें अपनी गलतियों पर ध्यान देने की सलाह दी थी.

रीति से उम्मीद की जा रही थी कि वह इसके बाद अपने गेम में बदलाव करेंगी और घर में ज्यादा मजबूती से अपनी जगह बनाएंगी. हालांकि, इसके बाद भी उनके गेम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला.

अब स्पेशल पावर के बाद उनका बिग बॉस 20 का सफर पूरी तरह खत्म हो गया है. रीति के एविक्शन के साथ ही शो को पहला मिडवीक एविक्शन भी मिल गया है. वहीं, आने वाले दिनों में घर के अंदर किसका खेल मजबूत होता है और किसके समीकरण बदलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.