☰
ENTERTAINMENT

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यह क्या कह दिया, मौत पर क्यों जताया है संदेह

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK: हम आपको बता दें कि पिछले 8 अक्टूबर को प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया था.नाना पाटेकर के निधन पर उनके फैंस और बॉलीवुड के लोगों ने गहरा शोक जताया. नाना पाटेकर की भूमिका की चर्चा हुई. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाना पाटेकर की अभिनय कला की तारीफ की.

किसने उठाया नाना पाटेकर की मौत पर सवाल ?

लेकिन एक एस शख्स ऐसा है जो नाना पाटेकर की आलोचना करता रहा रहा है और आज भी कर रहा है. उसने कहा है कि नाना पाटेकर का निधन हुआ ही नहीं है.नाना पाटेकर हो सकता है कि आज अभी जिंदा हों और विदेश में हों .उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में साफ तौर पर आरोप लगाया कि जिस प्रकार से नाना पाटेकर की मौत हुई और जो तथ्य सामने आए हैं उससे संदेह उत्पन्न होता है.

मीडिया या उनके चाहने वालों को उनका अंतिम दर्शन यानी उनका चेहरा देखने क्यों नहीं दिया गया. उनके संबंध में बहुत सारी चीजें स्पष्ट नहीं हैं. तनुश्री दत्ता ने कहा कि नाना पाटेकर हो सकता है कि मलेशिया या सिंगापुर में हों. उन्होंने जो यौन उत्पीड़न के उनके ऊपर केस किए हैं उसकी सजा पाने से बचने के लिए यह सब ड्रामा किया हो.

मालूम हो कि जिस दिन नाना पाटेकर का निधन हुआ था, उस दिन भी तनुश्री दत्ता का बयान आया था और उन्होंने अपने गुस्से का इजहार किया था.

सब दुखी पर तनु क्यों है खुश

 हम सभी जानते हैं कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और संबंध में केस भी हुआ था. वैसे तो नाना पाटेकर को मुंबई पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी. 2018 के मी टू आंदोलन में भी यह मामला चला था. फिलहाल तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया में अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं.वैसे तनुश्री दत्ता के पास इसका कोई तथ्य नहीं है कि नाना पाटेकर का निधन नहीं हुआ है. सोशल मीडिया में तनुश्री दत्ता का बयान जो है वायरल हुआ है उसमें उन्होंने कहा है कि नाना पाटेकर ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी. उनका कैरियर चौपट कर दिया है.इसलिए वह कभी भी तारीफ के काबिल ना रहे हैं ,ना रहेंगे. वैसे हम बता दें कि नाना पाटेकर का हार्ट अटैक के कारण 8 अक्टूबर को निधन हो गया.उनके अंतिम संस्कार पर भी तनुश्री दत्ता ने सवाल खड़ा किए हैं लेकिन कोई मुकम्मल आधार उन्होंने नहीं दिया है.