Tnp desk: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिक्शी का रिश्ता अब खत्म हो गया है. दोनों ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने का फैसला किया है. इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच भी चर्चा तेज हो गई है.
5 महीने बाद लिया अलग होने का फैसला
बताया जा रहा है कि बादशाह ने ईशा रिक्शी के साथ अपनी दूसरी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. दोनों ने इसी साल शादी की थी लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आने लगीं. अब तलाक के ऐलान के साथ दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं. बादशाह ने अपने सोशल हैंडल पर पोस्ट कर अपने फैंस को ये जानकारी दी.
कौन हैं ईशा रिक्शी?
ईशा रिक्शी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती रिश्ते में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हालांकि इस रिश्ते का सफर ज्यादा लंबा नहीं चल सका.
बादशाह की दूसरी शादी भी नहीं चली
बादशाह की यह दूसरी शादी थी. इससे पहले उनकी शादी जैस्मीन से हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. बाद में दोनों अलग हो गए थे. अब दूसरी शादी के टूटने की खबर ने एक बार फिर बादशाह की निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है.
सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज
बादशाह के तलाक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि रिश्ते के खत्म होने की वजह को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.
