☰
ENTERTAINMENT

नीलोत्पल मृणाल के ‘दुल्हिन सावधान!’ का कवर लॉन्च, पंकज त्रिपाठी ने किया अनावरण

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): चर्चित लेखक नीलोत्पल मृणाल के बहुप्रतीक्षित नए उपन्यास ‘दुल्हिन सावधान!’ के पुस्तक आवरण का लॉन्च नई दिल्ली में हिंद युग्म के लिटरेचर फेस्टिवल में किया गया. अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने उपन्यास के कवर का अनावरण किया. कवर लॉन्च के साथ ही नीलोत्पल मृणाल की नई कृति को लेकर साहित्यप्रेमियों और पाठकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है.

नीलोत्पल मृणाल की नई कृति को लेकर उत्सुकता
नीलोत्पल मृणाल के नए उपन्यास के कवर लॉन्च के मौके पर साहित्य और कला जगत की कई चर्चित हस्तियां मौजूद रहीं. कार्यक्रम में पंकज त्रिपाठी, अनीता प्रभा, शैलेश भारतवासी, दिव्य प्रकाश दुबे समेत कई लेखक, साहित्यकार और साहित्यप्रेमियों ने शिरकत की.

नीलोत्पल बोले : अलग तरह का कथ्य मिलेगा
नीलोत्पल मृणाल के अनुसार, ‘दुल्हिन सावधान!’ का कथानक हिंदी साहित्य के अपेक्षाकृत अछूते विषय पर आधारित है. उन्होंने कहा कि उपन्यास में पाठकों को एक अलग तरह की कहानी और कथ्य देखने को मिलेगा. उनका दावा है कि उपन्यास के क्षेत्र में इस तरह के कथानक पर अब तक इस रूप में काम नहीं हुआ है.

नीलोत्पल की किताब नवंबर-दिसंबर में आने की उम्मीद
बताया गया कि ‘दुल्हिन सावधान!’ नवंबर के पहले सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच पाठकों के लिए उपलब्ध हो सकता है. कवर लॉन्च के बाद अब उपन्यास के प्रकाशन और इसकी कहानी को लेकर साहित्यिक जगत में चर्चा तेज हो गई है.

नीलोत्पल के नए उपन्यास पर टिकी पाठकों की नजर
कवर लॉन्च के बाद साहित्यप्रेमियों की निगाहें अब नीलोत्पल मृणाल की इस नई कृति के प्रकाशन पर हैं. उपन्यास का विषय, कथ्य और कहानी पाठकों के लिए किस तरह का अनुभव लेकर आता है, इसका इंतजार अब पुस्तक के रिलीज होने के साथ खत्म होगा.

रिपोर्ट : पंचम झा