☰
ENTERTAINMENT

फिल्म के बाद अब यूट्यूब पर दिखेंगे सलमान, अनोखे अंदाज में लॉन्च किया अपना चैनल

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बड़े परदे पर राज करने के बाद अब सलमान खान यूट्यूब की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, जिसमे वो अपने फैंस के लिए पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट शेयर करेंग. सलमान ने अपने यूट्यूब चैनल का लांच बड़े ही अनोखे अंदाज में किया, चैनल पर उन्होंने एक टीजर पोस्ट किया जिसमे वो इंग्लिश अल्फाबेट बोलते नजर आए, साथ ही विडिओ के कैप्शन में सलमान ने लिखा कि “ शुरू से शुरू करते हैं... मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल. A से Z तक सब यहां मिलेगा”

अभी तक चैनल पर 38.8k सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं, सलमान ने अपने चैनल के बायो में लिखा है, “फिल्म एक्टर। आर्टिस्ट। पेंटर। ह्यूमैनिटेरियन। यह मेरा ऑफिशियल चैनल है. फिलहाल चैनल पर की शॉर्ट्स मौजूद हैं और यूट्यूब के जरिए सलमान लंबे वीडियो शेयर कर सकते हैं.

बिग बॉस 20 में दिख रहे हैं सलमान

फिलहाल सलमान फैंस को ‘बिग बॉस 20’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं और वो जल्द ही हमें बड़े परदे पर फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आ सकते हैं. फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था लेकिन कुछ कारणों से फिल्म का नाम बदलना पड़ा. इसका डिरेक्शिन अपूर्व लाखिया ने किया है, फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं हालांकि फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है.

सलमान साउथ के फिल्ममेकर वामशी पैदिपल्ली के साथ फिल्म SVC63 में भी काम कर रहे हैं, जिसमे वो नयनतारा के साथ नज़र आएंगे, फिल्म फिलहाल ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

और किन सितारों के हैं यूट्यूब चैनल

सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के भी अपने यूट्यूब चैनल हैं, इन चैनलों के जरिए कलाकार अपने फैंस से सीधे जुड़ते हैं.

कोई अपनी निजी जिंदगी के वीडियो शेयर करता है, तो कोई फिटनेस, खाना बनाने और फिल्मों की शूटिंग से जुड़े वीडियो दिखाता है, हालांकि, ज्यादातर सितारे अपने चैनल पर नियमत रूप से वीडियो नहीं डालते.

फराह खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा जैसे बड़े कलाकार अपना यूट्यूब चैनल चलते है और अपने फैंस से लगातार जुड़े रहते हैं.