☰
ENTERTAINMENT

ऐक्टर इमरान को प्रोटेस्ट में शामिल होना पड़ा भारी, जाने क्या है पूरा मामला

Mausam Muskan
Mausam Muskan
Copy Editor

टी एन पी डेस्क(TNPDesk): बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई फिल्मे हेट लव स्टोरी,डेल्ही बैली जैसी मशहूर फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर अभीनेता और आमिर खान के भांजे इमरान खान को क्रांति मैदान के आंदोलन में शामिल होना भारी पड़ा. आपको बात दें कि मुंबई पुलिस ने इमरान के खिलाफ  ‘लीव इंडिया नोटिस’ (LIN) जारी किया है और 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया है.

मुंबई पुलिस के अनुसार, इमरान खान ने हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान खान को अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया था. पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि इमरान खान भारत के नागरिक नहीं है इसके बावजूद उन्होंने राजनीतिक आंदोलन में हिस्सा लिया,जो कि नियमों का उल्लंघन माना गया है. विदेशी(अमरीका) नागरिकता होने के कारण उनकी राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी पर सवाल उठाए गए हैं. लंबे समय से फैंस इमरान खान के वापसी की प्रतीक्षा कर रहे थे. ऐसे में यह कानूनी विवाद उनके वापसी की तैयारियों के बीच एक बड़ा झटका बनकर सामने आया है. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में सी जे पी  को सपोर्ट करते हुए उनके प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे जिसके बाद ही उनके खिलाफ पुलिस ने ये नोटिस भेजा है. इस प्रोटेस्ट को लेकर कई मशहूर लोगों कि प्रतिक्रिया देखने को मिलती रहती है अब इमरान को ऐसा नोटिस आना अपने आप में कई सवाल भी खड़े करती है कि और कितनों पर ऐसे एक्शन लिए जा सकते है. आए दिन कई प्रोटेस्ट कर रहे लोगों को जेल भेज जा रहा है, कई पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार देखने को मिल रहे है . इन सब को ध्यान में रखते हुए इमरान को मिली नोटिस पर नजर जाना उनके और उनके फैंस के लिए काफी जरूरी हो जाता है. यह नोटिस जरूरी इस लिए भी है क्योंकि इमरान बतौर कलाकार एक कमाल के अभिनेता है और उनकी भूमिका किसी भी मुद्दे पर एक जवाबदेही स्थापित करते है क्योंकि उनके फैंस उन्हे सुनना पसंद करते है भले,उनकी फिल्में कम देखने को मिलती है पर जब भी परदे पर आती है तो लोगों को काफी पसंद आती है. आमिर खान जैसा स्टर्डम तो उन्हे नहीं मिला पर उनकी एक अलग पहचान इंडस्ट्री में जरूर बन गई है जो लोगों को काफी पसंद है.

इस घटना के बाद अब देखना होगा कि इमरान की प्रतिक्रिया इस मुद्दे पर कब देखने को मिलती है और उनके फैंस इस विषय पर अपनी क्या राय रखते है ये जानना भी अहम होगा. हालांकि इमरान की टीम इस नोटिस का जवाब देने का मन बना चुकी है पर यह कब तक होगा इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. सबसे जरूरी पुलिस की प्रतिक्रिया उनके टीम के जवाबों पर क्या रहती है ये भी देखने वाली बात होगी.