News

यूपी में बिहार के अपराधी का एनकाउंटर : समस्तीपुर के पैतृक गांव में जमीन में गड़े 45 लाख हुए थे बरामद 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

TNP DESK-: बिहार के कुख्यात इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ लल्लन  की उत्तर प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद धीरे-धीरे उसकी पूरी कहानी सामने आने लगी है.  बताया जाता है कि ललन सिंह के दो भाइयों की  भी 4 साल पहले पुलिस मुठभेड़ में जान गई थी.  तीसरा भाई भी उसी अंदाज में दुनिया को छोड़ दिया।  बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोला गांव निवासी ललन सिंह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा  गया है.  उसके बाद पूरे समस्तीपुर जिले में इस घटना की चर्चा है.  लोग बताते हैं कि कभी -कभार वह लुक  छुपाकर गांव आता था. 

अपने दो भाइयों के साथ अपराध की दुनिया कदम रखा था 
 
सूत्र बताते हैं कि ललन सिंह अपने दो भाइयों के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखा था. सूत्रों के अनुसार पटना के बेलछी स्थित एक बैंक में हथियार के बल पर गार्ड की हत्या कर राशि लूटने की घटना में भी ललन सिंह का नाम आया था.  लूट कांड के बाद ललन सिंह सहित तीनों भाइयों की गिरफ्तारी हुई थी.  गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर पैतृक गांव स्थित घर से जमीन में दबा कर रखे गए पीतल के घड़े को बरामद किया गया था.  घड़े से लूट के  45 लाख रुपए बरामद किए गए थे.  उसके बाद तीनों भाई उत्तर प्रदेश चले गए और वहां भी संगठित अपराध करते  रहे.  

बिहार -यूपी के कई मामलो में वह वांटेड था 
 
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  पुलिस के साथ  यह  मुठभेड़ रविवार देर रात को   हुई है.  वह कई मामलों में वांटेड था.  पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की ,तो वह अपने एक अन्य साथी के साथ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस के जवाबी एक्शन में वह घायल हुआ. उसे अस्पताल ले जाया गया ,जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  उसके खिलाफ 2022 में एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर उसकी सरकारी पिस्टल लूटने का मामला भी दर्ज था. इसके अलावे भी कई मामलों में वह वांटेड था. 

रविवार की देर रात यूपी पुलिस के साथ हुई थी मुठभेड़ 

 देर रात को चेकिंग के दौरान पुलिस का सामना लल्लन सिंह से हो गया.   गोली लगने से वह घायल हो गया.  जिसके बाद उसे  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.  फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।  पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि लल्लन सिंह अपने भाइयों और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया था.   उसके ऊपर इनाम घोषित था.  बताया जाता है कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया  ,जिसकी खोज में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि सोमवार की देर रात पुलिस टीम सरसावा-नकुड़ मार्ग पर नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं.पुलिस ने जब उन्हें रोकने और पूछताछ करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए ज़वाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान लल्लन सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी जंगल के रास्ते मौके से फरार होने में सफल रहा..

TagsCRIME