News

बंगाल में राज्यसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या भाजपा मारेगी बाजी?

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

TNP DESK- पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की तीन खाली सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है.  तीनों सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा.  यह तीनों सीट  भाजपा की झोली में जा सकती हैं.  बता दें कि तीनों सीट  सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे  के बाद खाली हुई है.  

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सांसदों ने कुछ दिन पहले अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.  24 जुलाई को इन तीन सीटों पर मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगें.  चर्चा तो यह भी है कि इस्तीफा दिए तीनों सांसदों को भाजपा उम्मीदवार बना सकती है और अपने विधायकों की संख्या के आधार पर तीनों उम्मीदवार को जीता भी सकती है. .

  सूचना के मुताबिक अभी तक तीनों बीजेपी में शामिल तो नहीं हुए हैं, लेकिन इस्तीफा देने के बाद से ही यह नेता भाजपा नेताओं से मिलते देखे गए है.  खुलकर भाजपा की तारीफ भी कर रहे हैं.  जानकारी के अनुसार दो का कार्यकाल अभी अगस्त 29 तक था जबकि एक का कार्यकाल अप्रैल 30 तक था.  लेकिन इस बीच इन लोगों ने इस्तीफा दे दिया।