News

क्या आपको भी नहीं समझ आता है Gross Salary, Net Salary और Salary Hike में अंतर, तो दूर करिए कन्फ्यूजन 

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
क्या आपको भी नहीं समझ आता है Gross Salary, Net Salary और Salary Hike में अंतर, तो दूर करिए कन्फ्यूजन 

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):नौकरीपेशा लोगों के लिए हर महीने मिलने वाली सैलरी कितनी जरूरी होती है, यह बताने या पूछने वाली बात नहीं है.अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपको पता होगा कि महीने की सैलरी आते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. वहीं दूसरी तरफ, जब हम अपनी सैलरी स्लिप देखते हैं, तो उसमें Gross Salary, Net Salary, CTC और Salary Hike जैसे शब्द लिखे होते है. बहुत से लोग इनका मतलब पहले से जानते हैं, लेकिन जो लोग पहली बार नौकरी कर रहे हैं, उन्हें इन शब्दों का सही अर्थ समझ में नहीं आता.इसी वजह से उनके मन में कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है.कई लोग यह समझ लेते हैं कि उनकी Gross Salary ही उनके हाथ में आने वाली सैलरी है, जबकि ऐसा नहीं होता. अगर आपको भी इन शब्दों को लेकर कन्फ्यूजन है, तो यह खबर जरूर पढ़ें, जिससे आपका भ्रम दूर हो जाएगा.

क्या है Gross Salary का मतलब

आपको बता दें कि Gross Salary का मतलब आपकी कुल सैलरी होती है। इसमें आपका Basic Salary के साथ-साथ कई तरह के भत्ते शामिल होते हैं, जैसे House Rent Allowance , TA, मेडिकल भत्ता, स्पेशल अलाउंस और अन्य सुविधाएं. हालांकि, इसमें से टैक्स, प्रोविडेंट फंड प्रोफेशनल टैक्स और अन्य जरूरी कटौतियां अभी नहीं हुई होती है. इसलिए यह पूरी रकम आपके हाथ में नहीं आती. इन सभी कटौतियों के बाद जो राशि बचती है, वही आपके खाते में आती है.इसलिए अगर आप Gross Salary को ही अपनी वास्तविक सैलरी समझ रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल न समझें.

जानिए नेट सैलरी क्या होती है 

अब बात करते हैं Net Salary की तो नेट सैलरी वह राशि होती है, जो आपकी कुल सैलरी में से प्रोविडेंट फंड, टैक्स और अन्य जरूरी कटौतियां काटने के बाद आपके बैंक खाते में क्रेडिट होती है. इसे Take Home Salary भी कहा जाता है. यानी Gross Salary में से सभी जरूरी कटौतियां होने के बाद जो रकम बचती है, वही आपकी Net Salary होती है. यही वह राशि है, जिससे आप अपना मासिक खर्च चलाते हैं, बचत करते हैं और निवेश करते है.

वेतन वृद्धि का मतलब समझिए

अब समझते हैं Salary Hike क्या होती है. Salary Hike का मतलब कर्मचारी के वेतन में बढ़ोतरी से होता है. यानी जब कंपनी आपके वेतन में वृद्धि करती है, तो उसे Salary Hike कहा जाता है. यह बढ़ोतरी आमतौर पर आपके अच्छे प्रदर्शन, प्रमोशन या नई नौकरी मिलने पर की जाती है. उदाहरण के लिए, मान लीजिए आपकी मासिक सैलरी 50,000 है और कंपनी आपको 20% Salary Hike देती है, तो आपकी सैलरी बढ़कर 60,000 हो जाएगी. यानी आपकी सैलरी में 10,000 की बढ़ोतरी होगी. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपके बैंक खाते में हर महीने पूरे 10,000 अतिरिक्त आएंगे. आपकी Net Salary कितनी बढ़ेगी, यह टैक्स और अन्य कटौतियों पर निर्भर करेगा.

तीनो में है बस थोड़ा अंतर

 Gross Salary आपकी कुल सैलरी होती है, जबकि Net Salary वह रकम होती है, जो सभी जरूरी कटौतियों के बाद आपके बैंक खाते में आती है. वहीं Salary Hike का मतलब आपके वेतन में होने वाली बढ़ोतरी से है. यदि आप भी अब तक इन शब्दों का सही मतलब नहीं जानते थे, तो अब आपका कन्फ्यूजन जरूर दूर हो गया होगा.