UPTET 2026 Registration Begins: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration (OTR) को अनिवार्य किया गया है. यानी उम्मीदवारों को परीक्षा का फॉर्म भरने से पहले OTR पूरा करना होगा.
UPTET 2026: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुरू: 24 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 23 दिसंबर 2026
आवेदन फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख: 27 दिसंबर 2026
UPTET 2026 परीक्षा की तारीख: 26 और 27 फरवरी 2027
UPTET 2026 में OTR क्यों है जरूरी
इस बार आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाने के लिए One Time Registration यानी OTR की व्यवस्था लागू की है. OTR के तहत उम्मीदवार को एक बार अपनी व्यक्तिगत और बुनियादी जानकारी दर्ज करके स्थायी प्रोफाइल बनानी होगी. इसके बाद आयोग की अन्य परीक्षाओं के लिए भी इसी OTR ID का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
OTR पूरा करने के लिए ये है जरूरी
अभ्यर्थी का पूरा नाम
जन्मतिथि
मोबाइल नंबर
ई-मेल आईडी
आधार या अन्य निर्धारित पहचान संबंधी जानकारी
शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विवरण
OTR पूरा होने के बाद उम्मीदवार को एक यूनिक OTR ID मिलेगी, जिसकी मदद से वह UPTET 2026 के आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर सकेगा.
UPTET 2026 Online Form: ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ या आवेदन पोर्टल https://uptet.upessc.org/ पर जाएं.
नए उम्मीदवार One Time Registration (OTR) का विकल्प चुनें.
मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करके OTR प्रक्रिया पूरी करें.
OTR ID प्राप्त होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें.
UPTET 2026 यानी विज्ञापन संख्या 10/2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें
अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य जरूरी विवरण सावधानीपूर्वक भरें.
अपनी पात्रता के अनुसार Paper-I, Paper-II या दोनों का चयन करें
निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें.
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें
अंत में फार्म को सबमिट कर प्रिंट आउट लेकर रखें
UPTET 2026: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
हाईस्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र
इंटरमीडिएट की मार्कशीट
स्नातक की मार्कशीट या डिग्री, जहां लागू हो
BTC, D.El.Ed., B.Ed. या अन्य निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाणपत्र
पहचान पत्र संबंधी जानकारी
वैध मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
आरक्षित श्रेणी का प्रमाणपत्र, जहां लागू हो
UPTET 2026: कौन सा पेपर किसके लिए?
UPTET परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित की जाती है.
Paper-I (प्राथमिक स्तर): यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं.
Paper-II (उच्च प्राथमिक स्तर): यह परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने की पात्रता प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है.
जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करना चाहते हैं, वे निर्धारित योग्यता पूरी करने पर दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं.
