टीएनपी डेस्क: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC NET December 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
8 अक्टूबर से शुरू हुआ आवेदन
एनटीए की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है. वहीं आवेदन की आख़िरी तारीख़ 28 अक्टूबर तक है.
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 1150 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा. जबकि ईडब्ल्यूएस ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये निर्धारित की गई है
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें
फिर UGC NET December 2026 के आवेदन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें
इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें
अब ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
