CAREER

UGC NET 2026 का नया शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा, जानें कब-कब होंगे एग्जाम

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk: UGC NET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने दिसंबर 2026 में होने वाली UGC NET परीक्षा का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके मुताबिक UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन14 दिसंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा.

NTA ने 20 और 21 दिसंबर 2026 को बफर डेट के तौर पर रखा है. यानी जरूरत पड़ने पर इन तारीखों का इस्तेमाल परीक्षा आयोजित करने के लिए किया जा सकता है.

हालांकि अभी NTA ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस विषय की परीक्षा किस तारीख को होगी. सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट और शिफ्ट की जानकारी विस्तृत परीक्षा नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी.

आवेदन कब से शुरू होगा

UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत, आवेदन की अंतिम तारीख, करेक्शन विंडो और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है. अभ्यर्थियों को इन तारीखों के लिए NTA की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा.

 अभ्यर्थी अभी क्या करें?

परीक्षा की तारीखों का ऐलान होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी तैयारी पर फोकस करना होगा. खास तौर पर अपने विषय के सिलेबस, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट पर फोकस करना सही रहेगा.