☰
CAREER

हफ्ते की टॉप जॉब्स: 12वीं पास से ITI और डिप्लोमा वालों तक, RRB NTPC समेत इन भर्तियों में करें आवेदन

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते कई भर्तियां निकली हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के NTPC पदों से लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में जूनियर इंजीनियर और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में भर्ती तक, उम्मीदवारों के पास नौकरी पाने के कई अवसर हैं. इन भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. ऐसे में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती की जरूरी जानकारी जान लेनी चाहिए.

RRB NTPC में 1688 पदों पर भर्ती

हफ्ते की टॉप जॉब्स: 12वीं पास से ITI और डिप्लोमा वालों तक, RRB NTPC समेत इन भर्तियों में करें आवेदन

tnp desk: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC भर्ती के तहत 1688 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

UPSSSC में जूनियर इंजीनियर के 1536 पद

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी अवसर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर इंजीनियर के 1536 पदों को भरा जाएगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. निर्धारित योग्यता के अनुसार, इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

BHEL में 660 पदों पर भर्ती

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) में भी नौकरी पाने का मौका है. इस भर्ती अभियान के तहत 660 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं पास होने के साथ ITI का प्रमाणपत्र होना चाहिए. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BHEL की आधिकारिक करियर वेबसाइट career.bhel.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

IOCL Recruitment 2026

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने अप्रेंटिस के भर्ती के लिए आवेदन निकाला है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर तक है.