TNP Desk: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026 के जरिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,536 पदों को भरा जाएगा. SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है. पदवार शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, महिला उम्मीदवारों, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. यानी इन उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें
रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें
अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें
जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांच लें. इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें
भविष्य के लिए आवेदन की पेज का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट रख लें
