RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 590 पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2026 तक है.
590 पदों पर होगी भर्ती
RRB की पैरामेडिकल भर्ती के तहत अलग-अलग मेडिकल और पैरामेडिकल पदों को शामिल किया गया है. इनमें नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, रेडियोग्राफर समेत अन्य संबंधित पद शामिल हो सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी, पैरामेडिकल योग्यता होनी चाहिए.
44 हजार रुपये से ज्यादा होगी शुरुआती सैलरी
इस भर्ती में पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग निर्धारित है. कुछ प्रमुख पदों के लिए पे लेवल-7 के तहत शुरुआती बेसिक पे 44,900 रुपये है. इसके अलावा उम्मीदवारों को रेलवे के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य अनुमन्य भत्तों का लाभ भी मिल सकता है.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है.
कैसे होगा चयन?
RRB पैरामेडिकल पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और अन्य लागू चरणों के आधार पर किया जाएगा कुछ पदों पर चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के जरिए किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें
फिर यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें
फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करे
अंत में आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा.
उम्मीदवार भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.
