☰
CAREER

यूपी में RO-ARO भर्ती का मौका! आवेदन शुरू, जानें योग्यता, फीस और पूरी डिटेल

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

Tnp desk: यूपी में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है.उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 501 पदों को भरा जाएगा. योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है.

योग्यता

अलग अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग अलग मांगी गई है. समीक्षा अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

वहीं सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएशन डिग्री के साथ कंप्यूटर में 'O' लेवल प्रमाणपत्र और हिंदी टाइपिंग का नॉलेज भी होना चाहिए 

आयु सीमा 

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष मांगी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में  नियमानुसार छूट दी जाएगी 

आवेदन शुल्क 

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. जबकि एससी और एसटी वर्ग को  65 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये देने होंगे.

ऐसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

अब RO-ARO भर्ती का लिंक खोलें और मांगी गई जानकारी भरें.

इसके बाद मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें

फिर आवेदन शुल्क जमा कर दें.

फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख लें.