tnp desk: रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे ने एक और नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 2,008 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्ती रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की और से अप्रेंटिसशिप पदों के लिए निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर निर्धारित की गई है. योग्य उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
रेलवे की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा.
बिना परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन
बता दें कि इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में न तो कोई परीक्षा देनी होगी और न ही इंटरव्यू देना होगा. अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
