टीएनपी डेस्क : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए गोल्डन चांस है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी. वहीं आवेदन की आख़िरी तारीख़ 23 सितंबर 2026 तक है.इस भर्ती के जरिए कुल 507 पदों को भरा जाएगा.इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को MPESB के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. ग्रेजुएशन करने वालों के लिए मौका
आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए.हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग हो सकती है. इसके लिए ज़रूरी नॉटिफ़िकेशन चेक कर लें.
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा.
ऐसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक लिखित परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता से होंगे. इसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. अर्थात उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी पहले से शुरू कर देनी चाहिए.
