HPPSC HPAS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (HPAS) 2026 के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए प्रशासनिक सेवा से जुड़े कुल 22 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
किन पदों पर होगी भर्ती?
HPPSC की इस भर्ती में अलग-अलग प्रशासनिक पद शामिल किए गए हैं. इनमें सबसे ज्यादा BDO यानी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के 10 पद हैं. इसके अलावा तहसीलदार समेत अन्य पद भी शामिल हैं.
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) – 4 पद
ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) – 10 पद
जिला कोषाधिकारी (DTO) – 1 पद
जिला नियंत्रक, Food Civil Supplies & Consumer Affairs – 1 पद
तहसीलदार – 6 पद
कुल – 22 पद
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा
HPAS परीक्षा के जरिए होगा चयन
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारी HPPSC की ओर से आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
कहां करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन और भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन जरूर देखें. आयोग ने अपनी वेबसाइट पर उम्मीदवारों को किसी अन्य स्रोत की बजाय आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है.
