CAREER

NTPC Green Energy Recruitment 2026: 147 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

NTPC Green Energy Recruitment 2026: 147 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होगा आवेदन

टीएनपी डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. दरअसल नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC)  की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकली है. यह भर्ती 147 पदों पर निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की ऑफिसियल  वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 

ज़रूरी योग्यता 

बता दे की आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट चेक करें. 

आवेदन शुल्क 

आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी ,एसटी ,PwBD और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क है.

कितनी मिलेगी सैलरी  

एनटीपीसी ग्रीन में आरई मैनेजर, लैंड मैनेजर, फाइनेंस मैनेजर सभी पदों पर E-4 ग्रेड आईडीडब्ल्यू स्केल के आधार सैलरी मिलेगी. 

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले NTPC Green Energy की ऑफिशियल वेबसाइट ngel.in पर जाएं.

अब होमपेज पर दिए गए 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें.

इसके बाद (Advt. No. 0426)   लिंक पर क्लिक कर रजिस्टर करें.

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें 

फॉर्म सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन स्लिप की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें.