टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राजधानी रांची में बच्चों के लिए कई बेहतरीन स्कूल्स मौजूद हैं जहां अमूमन दाखिले के लिए लाइनें लागि रहती हैं. हर साल इन स्कूलों में हजारों-हजार बच्चे दाखिले के लिए फॉर्म भरते हैं पर चंद चुनिंदा बच्चों का दाखिला हो पाता है. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है लिमिटेड सीट्स. ऐसे में अब सितंबर का महिना खत्म होने को है राजधानी स्थित कई ऐसे स्कूल्स है जहां एडमिशन फॉर्म्स अक्टूबर-नवंबर से मिलने शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि बच्चों का एडमिशन भी अच्छे स्कूल में हों तो आपको अभी से ही कमर कस लेने की जरूरत है. ऐसे में जानते हैं उन स्कूल्स के बारे में जहां के एडमिशन फॉर्म्स आने वाले एक महीने में आने शुरू हो जाएंगे. अब अभिभावकों को जरूरत है लगातार स्कूल की साइट पर नजर बनाए रखने की.
इन स्कूल्स के मिल सकते हैं अर्ली फॉर्म्स
St. Mary's School : रांची के बेहतरीन टोडलर्स स्कूलों में शुमार याह स्कूल आपके बच्चों की केयर, उनके फाउंडेशन बिल्डिंग, उनके ग्रोथ आऊर उनके स्ट्रॉंग बेस के लिए जाना जाता है. यहाँ दाखिले के लिए अभिभावकों रात से ही लाइनों में लग जाते हैं और सिर्फ एकडमिशन फॉर्म पाने के लिए काफी मशक्कत करते हैं. स्कूल में बच्चों को प्री-नर्सरी, नर्सरी और फाउंडेशन की बेहतरीन शिक्षा दी जाती है. यह भी माना जाता है कि इस स्कूल से पढे बच्चे आगे चलकर डॉक्टर इंजीनियर जैसे पदों पर भी जाते हैं. ऐसे में St. Mary's स्कूल के लिए आने वाले एक दो महीने के भीतर ही एडमिशन फॉर्म्स आने शुरू हो जाएंगे.
St. Francis School: राजधानी के बेस्ट कॉनवेंट स्कूलों में St. Francis का नाम सबसे पहले आता है. ICSE के तहत यहाँ पढ़ाई होती है और यहाँ के बच्चे बड़े-बड़े अफसरों की श्रेणी में शामिल हैं. रेकॉर्ड्स बताते हैं कि इस स्कूल के बच्चे आगे चलकर विदेशों तक में नौकरियां कर रहे हैं स्कूल के साथ अपने राज्य का भी नाम रौशन कर रहे हैं. St. Francis School में एडमिशन की बात करें तो इस स्कूल में भी अक्टूबर-नवंबर के महीने से एडमिशन फॉर्म्स मिलना शुरू हो जाएगा. यहाँ भी बच्चों के दाखिले के लिए होड लगी रहती हैं और बेहतरीन शिक्षा प्रणाली की वजह से लोग यहां अपने बच्चों का दाखिला कराना चाहते हैं.
Loreto Convent School: रांची के गर्ल्स कॉनवेंट स्कूलों में Loreto Convent का नाम काफी चर्चा में रहता है. ICSE Board बेस्ड इस स्कूल में केवल लड़कियों की पढ़ाई होती है पर यहां के क्वालिटी एजुकेशन के कारण एडमिशन के लिए अभिभावकों की होड मची रहती है. इस स्कूल में भी एडमिशन के लिए अर्ली फॉर्म्स दिए जाते हैं और संभवतः अक्टूबर-नवंबर के महीने में लोगों को दाखिले के फॉर्म्स उपलब्ध हो जाएंगे.
हालांकि अभिभावकों को यह सलाह दी जाती है कि वह लगातार अलग-अलग स्कूल्स के वेबसाईट पर नजर बनाए रखें ताकि एडमिशन फॉर्म्स के उपलब्ध होते ही अप तुरंत ही आवेदन दें सकें.
