ICAR Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है.भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है. खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना इंटरव्यू के किया जाएगा.ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है.
कितने पदों पर होगी भर्ती?
ASRB की ओर से जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल 1,393 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें अलग-अलग पद शामिल हैं.
Technical Assistant (T-3): 1,254 पद
Senior Technical Assistant (T-4): 139 पद
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
ICAR की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. अलग-अलग फंक्शनल ग्रुप के अनुसार कृषि, पशु चिकित्सा विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, इंजीनियरिंग, आईटी, कंप्यूटर एप्लीकेशन और लाइब्रेरी साइंस जैसे विषयों की डिग्री या निर्धारित डिप्लोमा मांगा गया है.
आयु सीमा
भर्ती के लिए सामान्य आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
बिना इंटरव्यू कैसे होगा चयन?
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.
प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Preliminary CBT)
मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Mains CBT)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
प्रारंभिक परीक्षा क्वालिफाइंग होगी, जबकि मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी. यानी उम्मीदवारों को इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं होगी.
कितनी मिलेगी सैलरी?
ICAR के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा.
Technical Assistant (T-3): पे लेवल-5, ₹29,200 से ₹92,300
Senior Technical Assistant (T-4): पे लेवल-6, ₹35,400 से ₹1,12,400
ICAR Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले ASRB की आधिकारिक वेबसाइट https://asrb.gov.in/ पर जाएं.
होमपेज पर ICAR Centralized Combined Examination 2026 के भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
जरूरी दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
