CAREER

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में बंपर भर्ती! IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK- बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बता दें कि IBPS ने देश के सरकारी बैंकों में क्लर्क की 11400 से अधिक पदों पर नई भर्ती निकाली है.  इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है.  आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में ये नियुक्ति की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता 

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार को उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जहां वह नियुक्ति के लिए आवेदन कर रहा है.साथ ही कंप्यूटर का भी नॉलेज होना चाहिए.

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क 

आवेदन के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम, डीईएसएम उम्मीदवारों को 175  रुपये और अन्य को 850 रुपये एप्लिकेशन फीस देना होगा

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स एग्जामिनेशन, मेन एग्जामिनेशन और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT) के आधार पर होगा. 

आवेदन कैसे करें 

 सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं

इसके बाद login करें 

अब मांगी गई जानकारी भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें 

पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें

आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें

अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें