☰
CAREER

IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर नौकरी पाने का बढ़िया मौक़ा, मिलेगी अच्छी सैलरी 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

tnp desk: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर 2026 तक है. बता दे कि इस भर्ती के तहत असिस्टेंट डायरेक्टर, टेक्निकल मैनेजर और टेक्निकल असिस्टेंट के पदों को भरा जाएगा. यह भर्ती 14 पदों पर की जाएगी. ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इग्नू की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे .

शैक्षणिक योग्यता 

बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अलग-अलग पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है. उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्था B.E.या B.Tech कंप्यूटर साइंस से होनी चाहिए. कुछ पदों पर वर्क एक्सपीरियंस भी मांगा गया है .अधिक जानकारी के लिए आप जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं 

आयु सीमा 

वही नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा भी अलग-अलग मांगी गई है. साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम अनुसार सरकारी छूट भी दी गई है.

कितनी मिलेगी सैलरी

असिस्टेंट डायरेक्टर: 15600-39100/- पे मेट्रिक्स

टेक्निकल मैनेजर: 15600-39100/- पे मेट्रिक्स

टेक्निकल असिस्टेंट: 9300-34800/- पे मेट्रिक्स

आवेदन शुल्क 

सामान्य , ओबीसी नॉन (क्रीमी लेयर),  ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि SC /ST, पीएच,एक्स सर्विसमैन, महिला उम्मीदवार को 500 रुपये फ़ीस लगेगा