CAREER

10वीं-12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी! रेलवे में 6,777 नौकरियां, आज से आवेदन शुरू 

Samiksha Singh
Sr. Content Writer
10वीं-12वीं और ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी! रेलवे में 6,777 नौकरियां, आज से आवेदन शुरू 

Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने 6,777 पदों पर भर्ती निकाली है.  इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आज यानी 20 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. 

शैक्षणिक योग्यता

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. कुछ पदों के लिए 10वीं/12वीं, जबकि अन्य पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की योग्यता मांगी गई है. 

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT),दस्तावेज सत्यापन Document Verification, और मेडिकल परीक्षण Medical Examination के आधार पर की जाएगी.

आवेदन शुल्क 

रेलवे अप्रेंटिस की इस भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए ₹100 आवेदन शुल्क देना होगा. जबकि एससी,एसटी,पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी.

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं.

अब होमपेज पर Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद  रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी जानकारी भरें.

अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल दर्ज करें.

 एप्लीकेशन फी जमा करें 

अब फॉर्म सबमिट करें