☰
CAREER

BHEL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 415 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से आवेदन शुरू

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer
टीएनपी डेस्क: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 415 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत इंजीनियर ट्रेनी, एग्जीक्यूटिव ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. खास बात यह है कि इन पदों के लिए इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कॉमर्स सहित अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा.BHEL की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

BHEL की ओर से जारी भर्ती सूचना के मुताबिक, कुल 415 पदों को भरा जाएगा. इनमें 200 पद इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए और 215 पद सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए निर्धारित किए गए हैं.

किन विषयों में कितने पद?

भर्ती के तहत इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों में मैकेनिकल के 80, इलेक्ट्रिकल के 30, इलेक्ट्रॉनिक्स के 25, सिविल के 15, एचआर के 20, फाइनेंस के 20 और आईटी/सीएस के 10 पद शामिल हैं.

वहीं सुपरवाइजर ट्रेनी के 215 पदों में मैकेनिकल के 103, इलेक्ट्रिकल के 30, इलेक्ट्रॉनिक्स के 11, सिविल के 26, एचआर के 20 और फाइनेंस के 25 पद निर्धारित किए गए हैं.

शैक्षणिक योग्यता 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है.

  • इंजीनियर ट्रेनी: संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में फुल टाइम BE/B.Tech या पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री होनी चाहिए.

  • एग्जीक्यूटिव ट्रेनी: एचआर पदों के लिए MBA/PGDM और फाइनेंस पदों के लिए CA/CMA की योग्यता जरूरी है.

  • सुपरवाइजर ट्रेनी: संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में डिप्लोमा होना चाहिए. एचआर के लिए BBA/BBM/BBS/BMS या सोशल वर्क और फाइनेंस के लिए B.Com की योग्यता निर्धारित है.

आयु सीमा  

उम्र सीमा की बात करें तो इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के लिए अधिकतम आयु सीमा सामान्यतः 27 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (एचआर/फाइनेंस) के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष है.  आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया 

BHEL की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए किया जाएगा. इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के लिए CBT के बाद इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा. इसमें CBT का वेटेज 75 प्रतिशत और इंटरव्यू का वेटेज 25 प्रतिशत होगा.वहीं सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर चयन CBT में प्राप्त अंकों और डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  1. सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं.

  2. वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.

  3. अपनी योग्यता के अनुसार इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी या सुपरवाइजर ट्रेनी का विकल्प चुनें.

  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें.

  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.